CBSE Class 10th Result Soon To Be Declare at cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट घोषित (CBSE 10th Result 2022) कर सकता है। नतीजे दोपहर 2 बजे जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

छात्र एसएमएस और उमंग ऐप के जरिए भी परिणाम चेक कर सकते हैं। डिजिलॉकर के जरिए छात्र मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई ने आज 12वीं के नतीजे घोषित (CBSE 12th Result 2022) कर दिए हैं। इस बार 12वीं में कुल 92.71 फीसदी छात्र- छात्राएं पास हुई हैं।

ऐसे में विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि आज 10वीं का परिणाम भी जारी किया जा सकता है। 10वीं का रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किया जा सकता है।हालांकि सीबीएसई की ओर से रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है।

इस वर्ष सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया था। टर्म 1 परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2021 में किया गया था और रिजल्ट मार्च 2022 में घोषित किया गया था। वहीं टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से 24 मई 2022 तक किया गया था।

दोनों ही टर्म की परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था। सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया था। आज 10वीं के नतीजे जारी किए जा सकते हैं।

How to Check CBSE 10th Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
3.अब CBSE 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें
4.रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
5.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।