सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 22 जुलाई 2022 को (CBSE 10th Result 2022) दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा 10वीं के दूसरे टर्म की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं, पहले टर्म की परीक्षा 30 नवंबर से 11 दिसंबर 2021 तक चली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 21 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
वहीं, 12वीं का रिजल्ट (CBSE 12th Result 2022) आज जारी कर दिया गया है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 14,44,341 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जबकि, 14,35,366 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 92.71% पास परसेंटेज दर्ज किया गया है। वहीं, पिछले साल का पास प्रतिशत 99.37% था।
CBSE 10th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट भी आज 2 बजे जारी कर दिया गया है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सीबीएसई 10वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। इसके साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा के लिए 21,09,208 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से परीक्षा के लिए 20,93,978 छात्र शामिल हुए थे और 19,76,668 छात्रों को सफल घोषित किया गया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के दूसरे टर्म की परीक्षा अप्रैल और मई में आयोजित की गई थी। जबकि, पहले टर्म की परीक्षा नवंबर और दिसंबर 2021 में हुई थी। हालांकि, अगली बार शैक्षणिक सत्र के अंत में केवल एक ही परीक्षा होगी।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है। इस साल 94.40% छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि, 107689 यानी 5.14% छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में इस साल 94.40% छात्रों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत 99.04% और साल 2020 में 91.46% दर्ज किया गया था।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया है। सभी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। यहां देखें बोर्ड की आधिकारिक ट्वीट:
https://twitter.com/cbseindia29/status/1550404727938351104?cxt=HHwWgIDQrde4koQrAAAA
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा के लिए 21,09,208 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से परीक्षा के लिए 20,93,978 छात्र शामिल हुए थे और 19,76,668 छात्रों को सफल घोषित किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 94.40% छात्रों ने सफलता हासिल की है। 12वीं की तरह 10वीं में भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 95.21% और लड़कों का 93.80% है।
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा उमंग एप और डिजी लॉकर पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर एक्टिवेट कर दिया गया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट आज सुबह घोषित कर दिया है। अब बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट भी कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा। छात्र रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आज 2 बजे घोषित होगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in के अलावा छात्र अपना रिजल्ट डिजी लॉकर और उमंग ऐप पर भी देख सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के दूसरे टर्म की परीक्षा अप्रैल और मई में आयोजित की गई थी। जबकि, पहले टर्म की परीक्षा नवंबर और दिसंबर 2021 में हुई थी।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि 12वीं का रिजल्ट आज यानी 22 जुलाई को सुबह जारी कर दिया गया है।
CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। छात्रों के अंक 30:70 वेटेज के अनुसार घोषित किए गए हैं। जहां, टर्म 1 के 30% और टर्म 2 के 70% अंको की गणना की गई है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट के लिए भी यही फार्मूला अपेक्षित है।