CBSE Class 10 and class 12 Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के पहले टर्म की परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पहले टर्म की परीक्षा नवंबर और दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी। वहीं, दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च और अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी।

सोशल मीडिया पर हालही में सीबीएसई (CBSE) के नाम पर एक नोटिस वायरल हो रहा था, जिसमें कहा गया था कि परीक्षा के नतीजे 25 जनवरी को जारी होंगे। हालांकि, सीबीएसई ने इस बात का खंडन किया है और अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि की है कि ये नोटिस फर्जी है। ऐसे में स्टूडेंट्स को नतीजों को देखने के लिए कुछ दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि सीबीएसई द्वारा फरवरी के पहले हफ्ते में नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।

Live Updates

CBSE Result 2022: सीबीएसई बोर्ड के नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट्स को ये सलाह दी जाती है कि वे लगातार इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

07:43 (IST) 26 Jan 2022
CBSE Result 2022: कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के पहले टर्म का रिजल्ट फरवरी के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।

22:30 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: इस परीक्षा के बाद मिलेगा फाइनल रिजल्ट

सीबीएसई द्वारा दूसरे टर्म की परीक्षा आयोजित करने के बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। सभी छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर चेक करते रहें।

22:03 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि सहित सभी आवश्यक जानकारी भरें।

स्टेप 4: अब छात्र CBSE Term 1 Result 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

21:29 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: ऐसा था पिछले साल का पास परसेंटेज

पिछले साल कक्षा दसवीं का पास परसेंटेज 99.4% था, जबकि, कक्षा 12वीं का 99.37% था। छात्रों को पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होता है।

20:58 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Term 2 Exam 2022: सैंपल पेपर हुआ जारी

सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दूसरे टर्म की परीक्षा भी मार्च – अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा अभी तक टाइम टेबल तो नहीं जारी किया गया है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर सैंपल क्वेश्चन पेपर अपलोड कर दिया गया है।

20:08 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: ऐसा था पहले टर्म का परीक्षा पैटर्न

सीबीएसई के पहले टर्म की परीक्षा में छात्रों से 50% सिलेबस से मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे गए थे। इन सवालों को हल करने के लिए छात्रों को 90 मिनट का समय दिया गया था।

19:35 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र पहले टर्म का रिजल्ट इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

1. cbse.gov.in

2. cbseresults.nic.in

19:05 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: जल्द जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के पहले टर्म का रिजल्ट अब फरवरी के पहले हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सभी छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

18:32 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: कब आएगा टर्म 1 का रिजल्ट

सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों का स्टूडेंट्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्टस का कहना है कि सीबीएसई बोर्ड के टर्म 1 के नतीजे फरवरी के पहले हफ्ते में आ सकते हैं।

18:02 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: इस तारीख को आयोजित की गई थी परीक्षा

बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के पहले टर्म की परीक्षा 30 नवंबर से 11 दिसंबर 2021 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 दिसंबर से 22 सितंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। अब सभी छात्र इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

17:33 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: बोर्ड ने नहीं घोषित की रिजल्ट की तारीख

सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के पहले टर्म के रिजल्ट की तारीख नहीं घोषित की गई है। इससे पहले 25 जनवरी को रिजल्ट जारी किए जाने का एक नोटिस वायरल हो रहा था। हालांकि, बोर्ड ने इसका संज्ञान लेते हुए बताया कि यह फर्जी नोटिस है।

16:35 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Term 2 Exam 2022: सैंपल पेपर हुआ जारी

सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दूसरे टर्म की परीक्षा भी मार्च - अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा अभी तक टाइम टेबल तो नहीं जारी किया गया है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर सैंपल क्वेश्चन पेपर अपलोड कर दिया गया है।

16:04 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Term 2 Exam 2022: दूसरे टर्म की डेट शीट जल्द होगी जारी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा दूसरे टर्म की डेटशीट भी जल्द ही जारी की जा सकती है। इसे उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

15:36 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को CBSE 10 या CBSE 12 लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा।

15:03 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि सहित सभी आवश्यक जानकारी भरें।

स्टेप 4: अब छात्र CBSE Term 1 Result 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

14:36 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: जल्द जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के पहले टर्म का रिजल्ट अब फरवरी के पहले हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सभी छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

14:18 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: 25 जनवरी को रिजल्ट जारी नहीं होगा, नोटिस निकला फर्जी

सीबीएसई बोर्ड के नाम पर सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा था, जिसमें लिखा था कि टर्म 1 के नतीजे 25 जनवरी को जारी होंगे। हालांकि सीबीएसई ने ट्वीट करके इस नोटिस को फर्जी बताया है। इससे साफ होता है कि नतीजे 25 जनवरी को नहीं आएंगे। स्टूडेंट्स को नतीजों के लिए कुछ दिन का इंतजार करना पड़ेगा।

14:07 (IST) 25 Jan 2022
CBSE Result 2022: कब आएगा टर्म 1 का रिजल्ट

सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों का स्टूडेंट्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्टस का कहना है कि सीबीएसई बोर्ड के टर्म 1 के नतीजे फरवरी के पहले हफ्ते में आ सकते हैं।