केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। 10वीं के पेपर 18 मार्च तक और 12वीं के 4 अप्रैल तक चलेंगे। जो भी स्टूडेंट्स इस बार बोर्ड एग्जाम में उपस्थित होने वाले हैं उनकी तैयारी अंतिम चरण में है। जल्द ही बच्चों को स्कूल की ओर से एडमिट कार्ड भी दे दिए जाएंगे।
पास होने के लिए कम से कम कितने मार्क्स की होगी जरूरत?
इस बीच बहुत से बच्चों के मन में ये चल रहा है कि बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम कितने मार्क्स लाने होंगे? अगर आपके भी मन में इस तरह का सवाल है तो आपको सीबीएसई बोर्ड का पासिंग क्राइटेरिया जान लेना चाहिए। इसके अनुसार, 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों के अंकों को मिलाकर कम से कम 33 फीसदी मार्क्स प्राप्त करने होंगे। वहीं 12वीं में भी छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों एग्जाम में अलग-अलग 33 फीसदी मार्क्स पास होने के लिए चाहिए होंगे।
HPCET 2025: रजिस्ट्रेशन विंडो हुई ओपन, एप्लीकेशन फीस और एग्जाम की डेट समेत पूरी जानकारी मिलेगी यहां
ये है सीबीएसई का ग्रेडिंग सिस्टम
सीबीएसई के ग्रेडिंग सिस्टम को जानना छात्रों के लिए आवश्यक है ताकि वे उसके अनुसार तैयारी कर सकें और अपना मनचाहा स्कोर प्राप्त कर सकें। सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के लिए ग्रेडिंग और संख्यात्मक स्कोर का पालन करता है। नीचे दिया गया है ग्रेडिंग सिस्टम:
मार्क्स एंड ग्रेड: थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं का मूल्यांकन संख्यात्मक अंकों में किया जाता है। एक्सटर्नल एग्जाम में मार्क्स और ग्रेड दोनों दिखाए जाते हैं, जबकि इंटरनल असेसमेंट आंतरिक मूल्यांकन में केवल ग्रेड दिखाए जाते हैं।
ग्रेडिंग स्केल
एक्सटर्नल एग्जाम में नौ-पॉइंट स्केल (A1 से E) का उपयोग किया जाता है।
कक्षा 10 के आंतरिक मूल्यांकन में पांच-पॉइंट स्केल (A, B, C, D, E) का उपयोग किया जाता है।
क्वालीफाइंग मार्क्स
कक्षा 10 और 12 के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
प्रैक्टिकल वाले विषयों के लिए, छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी, प्रैक्टिकल और कुल मिलाकर अलग-अलग 33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे।
ग्रेड आवंटन: छात्रों को निम्नानुसार रैंक और ग्रेड दिया जाता है:
A1 – उत्तीर्ण छात्रों में से शीर्ष 1/8वां
A2 – अगला 1/8वां
B1 – अगला 1/8वां
B2 – अगला 1/8वां
C1 – अगला 1/8वां
C2 – अगला 1/8वां
D1 – अगला 1/8वां
D2 – अगला 1/8वां
E – फेल स्टूडेंट
10 दिन के अंदर ऐसे करें बोर्ड एग्जाम की तैयारी
जो स्टूडेंट बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं वह इस वक्त अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। ऐसे में हम उन स्टूडेंट्स को ऐसा रास्ता बताते हैं जिसके जरिए 10 दिन के अंदर एग्जाम की फुल तैयारी हो जाएगी। दरअसल, छात्र बाकी बचे 10 दिनों के अंदर सीबीएसई की ओर से जारी किए गए क्वेश्चन बैंक को सॉल्व करने की योजना बनाएं। यह तरीका छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।
नीचे दिए लिंक को ओपन करके आप सीबीएसई के क्वेश्चन बैंक तक पहुंच सकते हैं।
https://cbseacademic.nic.in/qbclass12.html