केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा खत्म हो गई हैं और स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है। CBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थी। 10वीं के एग्जाम तो 13 मार्च को खत्म हो गए थे और 12वीं के पेपर 2 अप्रैल को खत्म हुए हैं। परीक्षा खत्म हो जाने के बाद अब बोर्ड आंसर की जारी करेगा। साथ ही कॉपियों की चेकिंग का भी काम शुरू होगा।

सोशल मीडिया पर नजर रखें स्टूडेंट्स

CBSE की ओर से हर अपडेट सोशल मीडिया पर जारी की जाएगी। रिजल्ट की तारीख की घोषणा भी पहले कर दी जाएगी। इसके बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। साथ ही स्टूडेंट्स डिजीलॉकर भी रिजल्ट देख पाएंगे। रिजल्ट घोषित होने पर छात्र अपना रिजल्ट results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर अपनी नजर रखें।

पिछले साल कब घोषित हुए थे नतीजे?

बात करें पिछले साल सीबीएसई के रिजल्ट की तो लास्ट ईयर नतीजों की घोषणा 12 मई को की गई थी। पिछले दो सालों का ट्रेंड देखें तो ये भी पता चलता है कि साल 2023 और 2022 में दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक ही दिन आया था। अब इस बार के नतीजे जारी होने के बाद पता चलेगा कि रिजल्ट एक ही दिन आता है या अलग-अलग दिन।

10वीं के रिजल्ट का पिछले कुछ सालों का ट्रेंड

2023 में 12 मई को रिजल्ट आया था।

2022 में 22 जुलाई को नतीजे घोषित हुए थे। इस साल कोविड महामारी की वजह से रिजल्ट देरी से आया था।

2021 में तो 10वीं का रिजल्ट 3 अगस्त को जारी हुआ था। तब भी कोविड महामारी के चलते ऐसा हुआ था।

2020 में 15 जुलाई को नतीजे घोषित हुए थे।

2019 में 10वीं का रिजल्ट 6 मई को जारी हुआ था।

12वीं के रिजल्ट का पिछले कुछ सालों का ट्रेंड

2023 में 12 मई को 12वीं का रिजल्ट आया था।

2022 में 12वीं का रिजल्ट 22 जुलाई को घोषित हुआ था।

2021 में 12वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को आया था।

2020 में 12वीं के नतीजे 13 जुलाई को घोषित हुए थे।

2019 में 12वीं के नतीजे 2 मई को आए थे।