केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विशेष परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर शेड्यूल जारी किया है। बता दें कि 10वीं की परीक्षा 7 अप्रैल से शुरू होगी और 11 अप्रैल तक चलेगी। वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा 11 अप्रैल को ही आयोजित की जाएगी।
सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
बोर्ड की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। इस दौरान परीक्षा सुबह 10.30 बजे से लेकर 12.30 तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को एग्जाम सेंटर पर 10 बजे तक पहुंचना होगा। परीक्षा हॉल में सभी स्टूडेंट्स को 15 मिनट अतिरिक्त सिर्फ पेपर पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र ध्यान दें कि बोर्ड की तरफ से उनके लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
10वीं क्लास का पूरा शेड्यूल
तारीख | पेपर |
7 अप्रैल 2025 | अंग्रेजी भाषा और साहित्य, हिंदी पाठ्यक्रम ‘ए’, फ्रेंच |
8 अप्रैल 2025 | विज्ञान |
9 अप्रैल 2025 | सोशल साइंस, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स |
11 अप्रैल 2025 | हिंदी कोर्स बी, संस्कृत |
12वीं का शेड्यूल
तारीख | पेपर |
11 अप्रैल 2025 | अंग्रेज कोर, केमेस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन, हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर |
सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की रेग्युलर परीक्षा हो चुकी हैं समाप्त
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की रेग्युलर परीक्षा भी समाप्त हो चुकी हैं। दोनों क्लास के लिए बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू हुए थे। 10वीं के पेपर 18 मार्च को समाप्त हो चुके हैं जबकि 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त हो जाएंगी। इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 44 लाख स्टूडेंट शामिल हुए हैं। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के तीसरे या चौथे हफ्ते में जारी किया जा सकता है।