ICAI CA Intermediate Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए इंटरमीडिएट मई सत्र की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in के जरिए अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दे कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 19 जुलाई को रिजल्ट की डेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार मई 2022 में आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 21 जुलाई 2022 को घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

इस साल औरंगाबाद के राजन काबरा ने 800 में से 666 के स्कोर के साथ अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल किया है। उनके बाद गुवाहाटी से निष्ठा बोथरा और कुणाल कमल हर्दवानी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस साल, 10717 (13.30 प्रतिशत) अभ्यर्थियों ने ग्रुप I परीक्षा उत्तीर्ण की, 7943 ने ग्रुप 2 (12.45 प्रतिशत) और 1337 (5.46 प्रतिशत) ने दोनों ग्रुप में परीक्षा को पास किया है।

इस साल सीए फाइनल की परीक्षा में मुंबई के अनिल शाह ने 82.5 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। उनके बाद श्रुष्टु केयूरभाई संघवी तीसरे स्थान पर और जयपुर के अक्षत गोयल 79.88 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस साल, 1,18,771 छात्रों ने अंतिम परीक्षा दी थी।

अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थीआधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

How to Check ICAI CA Intermediate Result 2022: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए CA Intermediate Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।