CA Intermediate Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 की डेट जारी कर दी है। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट मई सत्र की परीक्षा का रिजल्ट 21 जुलाई 2022 को घोषित किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार मई 2022 में आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 21 जुलाई 2022 को घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
अभ्यर्थी रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज कर अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि आईसीएआई ने सीए मई 2022 फाइनल परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई 2022 को घोषित किया था। सीए फाइनल मई सत्र की परीक्षा का आयोजन आईसीएआई की ओर से 14 मई 2022 से 30 मई 2022 तक कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था।
वहीं आईसीएआई ने नवंबर 2022 में आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
CA Intermediate Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए CA Intermediate Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।