बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सीजीएल-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के बाद अब खेल क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए बड़ा अवसर दिया है। आयोग ने स्पोर्ट्स ट्रेनर (क्रीड़ा प्रशिक्षक) के 379 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: कहां और कब तक कर सकते हैं आवेदन ?
बिहार स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर, 2025 है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा।
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: कुल रिक्तियां और आरक्षण
बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 379 रिक्त पदों को भरने का है, जिसमें से 128 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वर्गवार पदों का बंटवारा इस प्रकार है –
अनारक्षित (UR): 152
अनुसूचित जाति (SC): 61
अनुसूचित जनजाति (ST): 04
अति पिछड़ा वर्ग (EBC): 68
पिछड़ा वर्ग (BC): 45
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (WBC): 11
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 38
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार का किसी भी विषय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है।
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: तकनीकी योग्यता
उम्मीदवार के पास इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिए –
नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (भारतीय खेल प्राधिकरण) से संबंधित खेल विधा में डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग।
लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान, ग्वालियर अथवा केंद्रीय खेल विश्वविद्यालय से स्पोर्ट्स कोचिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDSC)।
यूजीसी मान्यता प्राप्त खेल विश्वविद्यालय अथवा बिहार विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता।
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: खेल उपलब्धियां (Sports Achievement)
उम्मीदवार ने इनमें से किसी एक में भाग लिया हो या उपलब्धि हासिल की हो –
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व।
अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व।
ओलम्पिक, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल, विश्व/एशियाई चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी।
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय, मान्यता प्राप्त जूनियर/राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कम से कम 2 बार भाग।
अंतर खेल प्रतियोगिता, अखिल भारतीय पुलिस खेल, अंतर रेलवे चैंपियनशिप में कम से कम 3 बार भाग।
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: आयु सीमा
सामान्य वर्ग: 21 से 37 वर्ष।
BC/EBC पुरुष एवं महिलाएं: अधिकतम 40 वर्ष।
अनारक्षित महिलाएं: अधिकतम 40 वर्ष।
SC/ST पुरुष एवं महिलाएं: अधिकतम 42 वर्ष।
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रदर्शन के अनुसार मेधासूची (Merit List) तैयार होगी और आरक्षण कोटि के अनुसार नियुक्ति की जाएगी।