सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 21 नवंबर 2024 को कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पोस्ट के लिए स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती की अधिसूचना जारी की थी। उस अधिसूचना के मुताबिक, कुल 275 रिक्त पदों पर पुरुष और महिला अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी।
कब है आवेदन की लास्ट डेट?
इस भर्ती के लिए प्रतिभाशाली पुरुष और महिला एथलीटों को भारत के प्रमुख अर्धसैनिक बलों में से एक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। BSF स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2024 अधिसूचना राष्ट्र की सेवा करने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान करती है। BSF स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर 2024 से शुरू होगी और 30 दिसंबर 2024 तक चलेगी।
पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कितने-कितने पद
इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार विभिन्न खेल विषयों के आधार पर अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती प्रतिस्पर्धात्मक लाभ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका प्रदान करती है, जो इसे खेल और राष्ट्रीय सेवा के लिए समर्पित व्यक्तियों के लिए एक सुनहरा अवसर बनाती है। इस भर्ती के तहत पुरुष उम्मीदवारों के लिए 127 और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 148 पद खाली हैं।
उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या इसके समकक्ष होने चाहिए। इसके अलावा खिलाड़ी ने अलग-अलग स्तरों के प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो। इससे संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।
उम्र सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। अप्लाई करने का कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।
