BSEB, Bihar Board 10th Matric Result 2024 Direct Link on www.bsebmatric.org, www.biharboardonline.bihar.gov.in LIVE: बिहार में 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आयोजित हुई 10वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले 6 साल में सबसे बेहतर आया है। राज्य में कुल 82.91 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 2019 में यह रिजल्ट 80.73 फीसदी था। पिछले साल 81.04 फीसदी बच्चे पास हुए थे। इस बार का पासिंग प्रतिशत 2019 के बाद सबसे अधिक है। शिवांकर इस साल के टॉपर हैं। उन्हें 500 में से 489 नंबर मिले हैं।

Bihar Board 10th Result 2024 Direct Link LIVE: Check Here

पासिंग प्रतिशत ने तोड़े रिकॉर्ड

बता दें कि इस बार कुल 16,64,252 बच्चे बैठे थे जिसमें से 8,58,785 लड़कियां थीं और 8,05,467 लड़के थे। इनमें से 13,79,842 छात्र पास हो गए हैं। इसमें लड़कों के पास होने वाली संख्या 6,80,293 है जबकि 6,99,549 लड़कियां पास हुई हैं। बात करें इस साल के पासिंग प्रतिशत की तो पिछले कई साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस साल बिहार 10वीं का पासिंग प्रतिशत 82.91 फीसदी रहा।

Bihar Board 10th Result 2024 Direct Link LIVE: Check Here

Live Updates
21:30 (IST) 1 Apr 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: 4.5 लाख बच्चे फर्स्ट डिवीजन पास

बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम में कुल 4,52,302 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है जिनमें से 2,52,846 लड़के और 1,99,456 लड़कियां हैं। इसी तरह सेकेंड डिवीजन छात्रों के पास होने की संख्या 5,24,965 है। इसमें 2,52,121 लड़के और 2,572,844 छात्राएं शामिल हैं।

20:56 (IST) 1 Apr 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: लड़कों के मुकाबले लड़कियां अधिक हुई हैं पास

बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 में लड़कियां सबसे अधिक पास हुई हैं। लड़कों की तुलना में लड़कियों के पास होने की संख्या अधिक है। बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 16,64,252 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 8,58,785 लड़कियां और 8,05,467 लड़के हैं।

18:55 (IST) 1 Apr 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: 5 लाख से अधिक छात्रों को मिली सेकेंड डिवीजन

बिहार बोर्ड के नतीजों में इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 5,24,965 उम्मीदवारों ने द्वितीय श्रेणी हासिल की है, और 3,80,732 छात्रों ने तीसरी श्रेणी हासिल की है, बोर्ड ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख किया है।

17:48 (IST) 1 Apr 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने मारी बाजी

बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम में कुल 4,52,302 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है जिनमें से 2,52,846 लड़के और 1,99,456 लड़कियां हैं। इसी तरह सेकेंड डिवीजन छात्रों के पास होने की संख्या 5,24,965 है। इसमें 2,52,121 लड़के और 2,572,844 छात्राएं शामिल हैं।

15:00 (IST) 1 Apr 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड का कैसा रहा परिणाम, यहां जाने पूरी डिटेल

बिहार बोर्ड का परिणाम 31 मार्च को आ चुका है। इस बार बिहार बोर्ड के परिणाम ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। छात्रों का पासिंग प्रतिशत बढ़ा है।

14:10 (IST) 1 Apr 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: टॉपर शिवांकर कुमार का सेना में अफसर बनने का है सपना

बिहार बोर्ड 10वी में टॉप करने वाले शिवांकर कुमार एनडीए (नेशनल डिफेंस अकेडमी) में जाकर सेना में अफसर बनना चाहते हैं। उनके पिता एलआईसी के एजेंट हैं जबकि माता कुमकुम देवी गृहिणी हैं।

13:05 (IST) 1 Apr 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: सीएम नीतीश कुमार ने बधाई देकर कही ये बात

बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक राज्य भर में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी सफल छात्रों को उनके नतीजों के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने बहुत कम समय में 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए बीएसईबी अधिकारियों की भी सराहना की।’’

11:42 (IST) 1 Apr 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: देखिए टॉपरों की लिस्ट

पूर्णिया के जिला स्कूल के शिवांकर कुमार ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया। कुमार को 97.80 प्रतिशत अंक मिले। समस्तीपुर के आदर्श कुमार ने 488 अंक हासिल कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि तीसरे स्थान पर चार विद्यार्थी हैं- आदित्य कुमार, सुमन कुमार पूर्वे, पलक कुमारी, साजिया परवीन। इन सभी ने 486 अंक हासिल किए हैं।

11:02 (IST) 1 Apr 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: 10वीं की परीक्षा में शिवांकर कुमार ने किया टॉप

किशोर ने बताया कि कुल 4,52,302 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जबकि 5,24,965 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी और 3,80,732 ने तृतीय श्रेणी हासिल की। पूर्णिया के जिला स्कूल के शिवांकर कुमार ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया।

10:05 (IST) 1 Apr 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: लड़कों का पासिंग प्रतिशत 84.45 और लड़कियों का 81.4 रहा

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.45 रहा, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.4 रहा। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया, ‘‘इस साल कुल 16,64,252 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 8,58,785 लड़कियां और 8,05,467 लड़के थे।

08:45 (IST) 1 Apr 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: शिक्षकों की नियुक्ति से बदला पढ़ाई का मौहाल

बिहार बोर्ड 10वीं की परिणाम हम सभी के सामने है। इस बार पासिंग प्रतिशत ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि शिक्षकों की नियुक्ति से पढ़ाई का मौहाल बदला है।

18:51 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: कितने पास, किसने मारी बाजी?


इस साल कुल 13,79,842 विद्यार्थी पास हुए हैं, जिनमें से कुल उत्तीर्ण छात्र 6,80,293 हैं और कुल उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या 6,99,549 बैठी है।

18:00 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: टॉपर छात्रों पर होगी पुरस्कारों की बरसात

बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों को बीएसईबी की तरफ से 1 लाख रुपये तक की नकद राशि, 1 लैपटॉप और जेईई की फ्री कोचिंग जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे।

17:34 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: इतनी छात्राओं को मिली सफलता

बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक के जारी हुए परिणामों के अनुसार, इस साल पास होने वाली छात्राओं की संख्या में 6,99,549 है।

17:02 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: 4.5 लाख बच्चे फर्स्ट डिवीजन से पास

बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम में कुल 4,52,302 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है जिनमें से 2,52,846 लड़के और 1,99,456 लड़कियां हैं। इसी तरह सेकेंड डिवीजन छात्रों के पास होने की संख्या 5,24,965 है। इसमें 2,52,121 लड़के और 2,572,844 छात्राएं शामिल हैं।

16:18 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: जेईई की फ्री कोचिंग भी देगी सरकार

बिहार सरकार की ओर से इस साल कुछ नई घोषणा भी की गई है। आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि मैट्रिक परीक्षा परिणाम में टॉप 20 छात्रों को JEE की मुफ्त कोचिंग मुहैया कराई जाएगी। साथ ही टॉप 10 छात्रों को तो फ्री हॉस्टल की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकार जल्द प्रोसेस शुरु करेगी।

15:29 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: टॉपर्स को सरकार की ओर से मिलेंगे यह तोहफे

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स को सरकार की ओर से प्राइज मनी मिलेगी। पहले स्थान पर रहे शिवांकर को 1 लाख रुपए और एक लैपटॉप मिलेगा। हालांकि पिछले सरकार की ओर से किंडल ई बुक रीडर भी टॉपर को मिला था जो इस बार नहीं है। दूसरे स्थान पर रहने वाले को 75 हजार रुपए और एक लाख रुपए मिलेगा। तीसरे रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को 50 हजार रुपए और एक लैपटॉप मिलेगा।

14:58 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और bsebmatric.org पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध ‘बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2024‘ लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: रोल नंबर, रोल कोड दर्ज करें और सबमिट पर जाएं।

स्टेप 4: बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें।

14:28 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: लड़कों से अधिक लड़कियां हुईं पास

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार परीक्षा में बैठने वाले कुल 16,64,252 छात्रों में सबसे अधिक लड़कियां ही पास हुई हैं। परीक्षा में कुल 8,58,785 लड़कियों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। उसमें से 6,99,549 लड़कियां पास हुई हैं जबकि और 8,05,467 लड़के 6,80,293 लड़के पास हुए हैं।

14:19 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: साइट स्लो चलने पर कैसे देखें रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट थोड़ी स्लो हो सकती है। ऐसे में छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट अपने मोबाइल पर मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में टाइप करना होगा BIHAR10 उसके बाद स्पेस देकर रोल-नंबर टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा।

14:08 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी, टूट गया पुराना रिकॉर्ड

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों की घोषणा की। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में इस बार कुल 16,64,252 बच्चे बैठे थे जिसमें से 8,58,785 लड़कियां थीं और 8,05,467 लड़के थे। इनमें से 13,79,842 छात्र पास हो गए हैं। बात करें इस साल के पासिंग प्रतिशत की तो पिछले कई साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस साल बिहार 10वीं का पासिंग प्रतिशत 82.91 फीसदी रहा जो पिछले 6 साल का सबसे अधिक है।

13:32 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: रिजल्ट घोषित होने के बाद कैसे करना है चेक

रिजल्ट की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाना है।

होम पेज पर BSEB 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करना है।

इसके बाद जो नई विंडो खुलेगी वहां अपने credentials दर्ज कर रिजल्ट देखें।

भविष्य के लिए बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करें और सेव करें।

13:18 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: कुछ ही देर में शुरू होने वाली BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस बस अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण BSEB के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के शुरू होने का समय दोपहर 1:30 बजे है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस पीसी में टॉपर्स के नाम और रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की जाएंगी।

13:04 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: डिजीलॉकर से कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स डिजीलॉकर के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1- सबसे पहले अपने वेरिफाइड डिजिलॉकर खाते पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद Pull Partner Documents लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अगली स्क्रीन पर दो ड्रॉपडाउन होंगे:

स्टेप 4- पहले ड्रॉपडाउन में, ‘बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार’ चुनें।

स्टेप 5- अगले ड्रॉप-डाउन में मार्कशीट यानी 12वीं/10वीं की मार्कशीट/माइग्रेशन या पासिंग आदि चुनें।

स्टेप 6- अगली स्क्रीन में आवश्यक विवरण जैसे कि उत्तीर्ण होने का वर्ष और रोल नंबर दर्ज करें जैसा कि बीएसईबी 12वीं प्रवेश पत्र पर उल्लिखित है।

स्टेप 7- ‘गेट डॉक्यूमेंट’ पर क्लिक करने के बाद बीएसईबी 10वीं/बीएसईबी 12वीं डिजिटल मार्कशीट/सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा।

इन दस्तावेजों को डिजिलॉकर अकाउंट में सेव करने के लिए Save to Locker के बटन पर क्लिक करें।

12:53 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: पिछले साल 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स हुए थे पास

पिछले साल बिहार में करीब 13 लाख बच्चे मैट्रिक की परीक्षा में पास हुए थे। 2023 में कुल 81.04 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। मैट्रिक परीक्षा में बैठने वाले 16,10,657 छात्रों में 8,19,737 छात्राएं थीं और 7,90,920 छात्र थे। इनमें से कुल 13,05,203 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की, जिनमें 6,61,570 लड़के और 6,43,633 लड़कियां थीं।

12:42 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: कब कर सकते हैं मार्कशीट डाउनलोड ?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के पास अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प होगा। छात्रों को यह समझना होगा कि डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल होगी। वे परिणाम घोषणा के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

12:13 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkar Result 2024 LIVE: पिछले साल के टॉप 5 टॉपर्स

बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2023 में, कुल 21 छात्रों ने मैट्रिक में टॉप किया था, जिन्होंने शीर्ष 5 रैंक हासिल की थी। इन 21 छात्रों मे 10 लड़कियां और 11 लड़के शामिल थे।

12:04 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: अगर आए 80% से कम अंक तो क्या मिलेगी साइंस स्ट्रीम

जो छात्र बिहार बोर्ड 10वीं में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करते हैं और साइंस स्ट्रीम लेना चाहते हैं, तो यह यह पूरी तरह से उस स्कूल पर निर्भर करता है जहां आप प्रवेश लेना चाहते हैं, क्योंकि स्कूल यह निर्धारित करता है कि कम अंक वाले छात्र को विज्ञान स्ट्रीम में प्रवेश देना है या नहीं।

11:38 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: जानें ग्रेड बनाम अंक की डिटेल

छात्रों को मैट्रिक परिणाम में उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेड भी दिए जाते हैं। बीएसईबी छात्रों को ग्रेड आवंटित करने के लिए 9-ग्रेडिंग प्रणाली का पालन करता है। ग्रेड छात्र के स्कोरकार्ड/मार्कशीट पर दिखाई देंगे।

11:22 (IST) 31 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024 LIVE: इन चार जगहों पर देख सकेंगे बिहार 10वीं बोर्ड के परिणाम

बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा चार अन्य वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

1. Bihar Board Matric Result 2024 websites

2. biharboardonline.bihar.gov.in.2024

3. inter23.biharboardonline.com

4. secondary.biharboardonline.com

5. results.biharboardonline.com 2024