BPSC Teacher Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार शिक्षक भर्ती की रिजल्ट जारी कर दिया है। प्राइमरी और पीजीटी के उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। अभी वही उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं जो अगस्त 2023 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। वेबसाइट पर कक्षा और विषय के हिसाब से अलग-अलग परिणाम अपलोड किए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग बिहार शिक्षक परिणामों को कई चरणों में जारी कर रही है। अभी BPSC ने क्लास 1 से 5 के दो विषयों उर्दू और समान्य का परिणाम जारी किया है। इसके अलावा 11वीं-12वीं के 7 विषयों भोजपुरी, मगही, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान, उद्यमिता, संगीत और राजनीति विज्ञान के रिजल्ट की घोषणा की गई है। अभी तक 1, 22, 324 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। जानकारी के अनुसार, क्लास 9 और 10 के शिक्षक भर्ती परिणाम की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार, बिहार शिक्षक भर्ती के लिए क्लास एक से 12वीं तक के लिए अलग-अलग विषयों के लिए 1,70,461 बहाली निकाली गई थी। हालांकि इन पदों के लिए आठ लाख से अधिक लोगों ने अप्लाई किया था।
फाइनल आंसर-सीट हुई जारी
इसके अलावा बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-सीट पर जारी कर दी थी। आंसर सीट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दी गई थी। यहां जाकर आप आंसर की जांच कर सकते हैं। अगर कोई आंसर आपको गलत लगता है तो आप क्लेम भी कर सकते हैं।
नहीं थी निगेटिव मार्किंग
जानकारी के अनुसार, बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की निगेटिव मार्किंग नहीं थी। यानी हर आंसर के लिए कैंडिडेट को एक नंबर दिया गया है। उत्तर गलत होने पर निगेटिव मार्किंग नहीं की गई है। इस तरह उम्मीदवर अपने अंकों को गिन सकते हैं।
हर वर्गों के लिए ये अलग है पासिंग प्रतिशत
रिपोर्ट के अनुसार, जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं पिछड़े वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 36.5% और एससी-एसटी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 34% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं महिलाओं और दिव्यांगों को परक्षी पास करने के लिए 32% अंक प्राप्त करना जरूरी है।