Bollywood Khans Education: बॉलीवुड में जब भी 3 सुपरस्टार खान की बात होती है, तो शाहरुख, आमिर और सलमान खान का नाम सामने आता है। ये तीनों ही एक्टर देश में काफी लोकप्रिय हैं और इनकी फैन फॉलोइंग विदेशों में भी है।
आज ये तीनों एक्टर अपने करियर के जिस मुकाम पर हैं, वो लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा है और इन एक्टर्स को देश के युवा अपना रोल मॉडल भी मानते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये तीनों सुपरस्टार कितना पढ़े लिखे हैं? यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे।
शाहरुख खान
शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। उनका जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। शाहरुख ने अपने स्कूल की पढ़ाई सेंट कोलंबिया स्कूल, दिल्ली से की है। यहां उन्हें हॉकी और फुटबॉल खेलने में काफी रुचि थी। वह शुरुआत में स्पोर्ट्स में ही करियर बनाना चाहते थे, लेकिन कंधे की चोट की वजह से ऐसा नहीं हो सका।
इसके बाद शाहरुख ने इकोनॉमिक्स में अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के लिए दिल्ली के हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन इस दौरान वह अपना ज्यादातर समय दिल्ली थिएटर एक्शन ग्रुप में बिताते थे। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद शाहरुख ने जामिया से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स करने के लिए एडमिशन लिया, लेकिन एक्टिंग में रुचि होने की वजह से वह अपनी ये डिग्री पूरी नहीं कर पाए और उन्होंने फाइनल ईयर के एग्जाम नहीं दिए।
आमिर खान
आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। यानी वह जो भी काम करते हैं, पूरे परफेक्शन के साथ करते हैं। अगर आमिर की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने केवल 12वीं क्लास तक ही शिक्षा पाई है, इसके बाद वह फिल्मों में काम करने लगे थे।
आमिर का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ मुंबई में हुआ था। उनके कई रिश्तेदार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे। आमिर ने 12वीं क्लास की पढ़ाई मुंबई के नरसी मोइंजी कॉलेज से की है। उन्होंने बताया था कि पैसों की तंगी की वजह से हर बार ये खतरा मंडराता था कि वह फीस नहीं दे पाएंगे और स्कूल उन्हें निकाल देगा।
आमिर की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जे.बी.पेटिट स्कूल से हुई। इसके बाद आठवीं कक्षा तक वे सेंट ऐनी हाईस्कूल में पढ़े और नवीं और दसवीं कक्षा की पढ़ाई बाम्बे स्काटिश स्कूल, माहिम से की।
सलमान खान
सलमान खान को बॉलीवुड में कई नामों से जाना जाता है। वह भाईजान भी हैं और दंबग भी। पिक्चर में उनके होने से ही वह हिट हो जाती है। वह लाखों दिलों पर राज करते हैं।
सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पिता सलीम खान बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीन राइटर हैं।
सलमान ने अपने स्कूल की पढ़ाई मुंबई के बांदरा स्थित सेंट स्टैनिस्लास हाई स्कूल से की है। इससे पहले वह कुछ साल ग्वालियर के द सिंधिया स्कूल में भी पढ़े।
सलमान जब मुंबई के सेंट जेबियर कॉलेज से पढ़ रहे थे, तब उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर बनने के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टर बनने से पहले उन्होंने 3 स्क्रिप्ट भी लिखी थीं।