UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2021 @upresults.nic.in, upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भी चेक किया जा सकता है। 10वीं और 12वीं के जिन स्टूडेंट्स ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं वह तुरंत कर लें, क्योंकि बिना रोल नंबर के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम नहीं हुए हैं तो रिजल्ट दूसरे मानदंडों के आधार पर तैयार किया गया है। जो स्टूडेंट्स इस रिजल्ट से संतुष्ट न हों वह एग्जाम दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
UP Board 10th, 12th Result 2021 Updates: Check Here
रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स reaults.upmsp.edu.in, upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर चेक कर पाएंगे। इस साल राज्य में कक्षा 10वीं, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 56,03,813 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 29,94,312 12वीं के स्टूडेंट्स हैं और 26,09,501 कक्षा 10वीं के स्टूडेंट हैं। कोरोना संक्रमण के कारण इस साल 10वीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा नहीं आयोजित हो पाई। वहीं परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी का विकल्प भी इस बार नहीं मिलेगा।
UP Board 10th, 12th Result 2021 Updates: Direct Link
कक्षा 12वीं के नतीजे में लड़कियों ने 98.40% का पास परसेंटेज हासिल कर एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया है। इस साल लड़कों ने 97.47% पास परसेंटेज दर्ज किया है।
साल 2020 में बागपत की रिया जैन ने दसवीं की परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने 96.67 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। वहीं, अभिमन्यु वर्मा ने 95.83% के साथ दूसरा और योगेश प्रताप सिंह ने 95.33% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया था। बता दें कि इस साल छात्रों की मेरिट लिस्ट नहीं जारी की जाएगी।
इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल के लिए 29,96,031 छात्रों में से 99.53% छात्र पास हुए हैं। यह यूपी बोर्ड हाईस्कूल का अब तक का सबसे ज्यादा पास परसेंटेज है। वहीं इस साल कक्षा 12 का पास परसेंटेज 97.88% है।
इस साल कॉमर्स स्ट्रीम से कुल 72,211 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 70,206 छात्रों को बोर्ड ने सफलतापूर्वक पास किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल पास परसेंटेज 97.22 फीसदी दर्ज किया गया।
इस साल कक्षा 10 के छात्रों का रिजल्ट 50:50 के फार्मूले पर तैयार किया गया है। जिसके अनुसार 50% अंक कक्षा 9 की परीक्षा को दिए गए हैं और बाकी 50% अंक कक्षा 10 की प्री बोर्ड परीक्षाओं के हैं।
कक्षा 12वीं के नतीजे में लड़कियों ने 98.40% का पास परसेंटेज हासिल कर एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया है। इस साल लड़कों ने 97.47% पास परसेंटेज दर्ज किया है।
साल 2020 में यूपीएमएसपी कक्षा 12 के परिणाम के अनुसार 81.96 फीसदी लड़कियां और 68.88 फीसदी लड़के पास हुए थे।
इस साल इंटरमीडिएट में कुल 26,10,247 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 25,54,813 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इसके साथ इस साल 97.88% पास परसेंटेज दर्ज किया गया। जबकि, कक्षा 10 का पास परसेंटेज 99.52% है।
इस साल आर्ट्स में कुल 9,32,445 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 9,13,093 छात्रों को बोर्ड द्वारा सफलतापूर्वक पास किया गया है। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 97.92% दर्ज किया गया जो तीनों स्ट्रीम में सबसे अधिक है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या यूपीएमएसपी परीक्षा 2020 भारी सुरक्षा उपायों के तहत आयोजित की गई थी। इसमें धोखाधड़ी को रोकने के लिए 1.9 लाख वॉइस रिकॉर्डर और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग हुआ था। यूपी बोर्ड ने भारत के सबसे बड़े स्कूल बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए राष्ट्रीय स्तर का नियंत्रण केंद्र भी स्थापित किया था।
पिछले साल के यूपी बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर:
1. रिया जैन (96.67%)
2. अभिमन्यु वर्मा (95.83%)
3. योगेंद्र प्रताप सिंह (95.33%)
बता दें कि इस साल कोविड-19 के चलते बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी जिसकी वजह से मेरिट लिस्ट नहीं जारी की जाएगी।
कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम में कुल 15,27,442 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 14,95,097 छात्रों को बोर्ड ने सफलतापूर्वक पास किया है। साइंस स्ट्रीम ने कुल 97.88% पास परसेंटेज दर्ज किया।
रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में सफल हुए सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हृदय से बधाई! कोरोना की विषम परिस्थितियों में आपकी सफलता सराहनीय है। मां सरस्वती से सभी के उज्जवल भविष्य व कुशाग्र बुद्धि की कामना है।"
12वीं आर्ट्स में 97.92 फ़ीसदी पास, साइंस में 97.88 फ़ीसदी पास और कॉमर्स में 97.22 फ़ीसदी पास हुए। बता दें कि इंटर में 97.47 फ़ीसदी लड़के और 98.40 फ़ीसदी लड़कियां सफल रहीं। यानी लड़कों के मुकाबले 0.93 फीसदी अधिक लड़कियां पास हुई हैं।
आर्ट्स स्ट्रीम का पास परसेंटेज - 97.92%
साइंस स्ट्रीम का पास परसेंटेज - 97.88%
कॉमर्स स्ट्रीम का पास परसेंटेज - 97.22%
इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम का कुल पास परसेंटेज 97.88% है। जबकि साल 2020 में यह 74.63% था और साल 2019 में यह 70.02% था।
इस साल कॉमर्स स्ट्रीम से कुल 72,211 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 70,206 छात्रों को बोर्ड ने सफलतापूर्वक पास किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल पास परसेंटेज 97.22 फीसदी दर्ज किया गया।
साल 2020 में यूपीएमएसपी कक्षा 12 के परिणाम के अनुसार 81.96 फीसदी लड़कियां और 68.88 फीसदी लड़के पास हुए थे।
बोर्ड ने 2019 में कक्षा 10 में 80.07% पास प्रतिशत दर्ज किया था। जिसमें, मुजफ्फरनगर जिले ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। तब गौतम रघुवंशी 97.17% प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं के टॉपर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रतिभाओं को चमकाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए पाठ्यक्रम भी बदल दिया है कि राज्य बोर्ड के छात्र देश के अन्य राज्यों के साथ भाग लेने के लिए सक्षम हैं।
इस साल राज्य में कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 56,03,813 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिनमें से कक्षा 12वीं के 29,94,312 छात्र हैं और कक्षा 10वीं के 26,09,501 छात्र हैं। कोविड-19 महामारी के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। छात्रों को इस बार स्क्रूटनी का विकल्प नहीं मिला। हालांकि, जो छात्र इस पद नाम से संतुष्ट नहीं हैं , वह कोविड-19 स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
यूपी बोर्ड 10वीं में 29,96,031 छात्रों ने एग्जाम दिए थे। इसमें से 29,82,055 छात्र पास हुए हैं। इसका मतलब इस साल कक्षा 10 का पास परसेंटेज 99.53% रहा है।
इस साल यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.88% है। 2020 में यह 74.63% था जबकि 2019 में यह 70.02% था।
इंटरमीडिएट में 2610247 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिसके लिए 2554813 छात्रों ने परीक्षा पास की। पास प्रतिशत 97.88% रहा। 10वीं का पास प्रतिशत 99.52% रहा है।
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं को चमकाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए पाठ्यक्रम भी बदल दिया है कि राज्य बोर्ड के छात्र देश के अन्य राज्यों के साथ भाग लेने के लिए पर्याप्त सक्षम हैं।
इस साल कक्षा 10 के लिए यूपीएमएसपी ने 50:50 का फार्मूला तैयार किया है। जिसके अनुसार 50% अंक कक्षा 9 की परीक्षा को दिए गए हैं और बाकी 50% कक्षा 10 की प्री बोर्ड परीक्षाओं के हैं।
2021 में, ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम से कुल 9,32,445 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 9,13,093 को बोर्ड द्वारा सफलतापूर्वक पास किया गया है। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 97.92% दर्ज किया गया जो तीनों स्ट्रीम में सबसे अधिक है।
2021 में, ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम से कुल 9,32,445 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 9,13,093 को बोर्ड द्वारा सफलतापूर्वक पास किया गया है। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 97.92% दर्ज किया गया जो तीनों स्ट्रीम में सबसे अधिक है।
2020 में बागपत की रिया जैन ने 10वीं की परीक्षा में टॉप किया था। उन्हें 96.67 फीसदी अंक मिले थे। अभिमन्यु वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया था और 95.83% हासिल किया था। योगेश प्रताप सिंह ने 95.33 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया था। इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है।
कक्षा 12 के घोषित परिणाम के लिए स्ट्रीम के आंकड़े
ह्यूमैनिटीज पास प्रतिशत 97.92 प्रतिशत,
विज्ञान उत्तीर्ण प्रतिशत 97.88%
कॉमर्स पास प्रतिशत 97.22%
12वीं कक्षा के नतीजों में लड़कियों ने 98.40 का पास प्रतिशत हासिल कर एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया है। लड़कों ने 97.47 पास प्रतिशत दर्ज किया।
इस साल कॉमर्स स्ट्रीम से कुल 72,211 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 70,206 को बोर्ड ने सफलतापूर्वक पास किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 97.22 फीसदी दर्ज किया गया।
रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा - 'माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश के 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणामों में सफल हुए सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हृदय से बधाई! कोरोना की विषम परिस्थितियों में आपकी सफलता सराहनीय है। मॉं सरस्वती से सभी के उज्ज्वल भविष्य व कुशाग्र बुद्धि की कामना है।'
इस साल हाई स्कूल के लिए पंजीकरण कराने वाले 29,96,031 छात्रों में से 99.53% उत्तीर्ण हुए हैं। यह यूपी बोर्ड हाई स्कूल का अब तक का सबसे ज्यादा पास प्रतिशत है। 12वीं कक्षा के लिए पास प्रतिशत 97.88% है।
इस साल राज्य में कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 56,03,813 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिनमें से 29,94,312 12वीं के छात्र हैं और 26,09,501 कक्षा 10वीं के छात्र हैं। कोविड के कारण इस साल 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। उम्मीदवारों को इस बार स्क्रूटनी का विकल्प नहीं मिला। जो छात्र इस परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे कोविड की स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 97.92 फीसदी पास, साइंस में 97.88 फीसदी और कॉमर्स में 97.22 फीसदी पास हुए। इंटर में 97.47 फीसदी लड़के और 98.40 फीसदी लड़कियां सफल रहे। यानी लड़कियां 0.93 फीसदी ज्यादा पास हुईं।
यूपी बोर्ड 10वीं में 29,96,031 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे। इसमें से 29,82,055 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। मतलब कुल पासिंग पर्सेंटेंज 99.53 फीसदी रहा है।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी upmsp.edu.in पर जाएं। चरण 2: होम पेज पर, 'यूपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2021'लिंक पर क्लिक करें। चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। चरण 4: अपना रोल नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें। चरण 5: आपका 'UP Board High School Result 2021' स्क्रीन पर खुल जाएगा। चरण 6: छात्र अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।चरण 7: इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रखें।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। छात्र नीचे दी गई किसी एक वेबसाइट पर जाकर मांगी गई डीटेल्स टाइप करें और अपना स्कोरकार्ड चेक करें।upmsp.edu.inupmspresults.up.nic.inupresults.nic.inresults.gov.in
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित कर दिया है। इस बार 10वीं में 99.53 फीसदी और 12वीं में 97.88 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।