दुनिया के टॉप अरबपतियों में से एक और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स धन दौलत के तो धनी हैं ही साथ ही वह पढ़ाई-लिखाई के भी धनी हैं। उन्होंने अपने जमाने में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है जो उस वक्त बहुत अधिक होती थी। अमेरिकी नागरिक बिल गेट्स वास्तव में बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री ही हासिल की है। उन्होंने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन लिया था। हालांकि उन्होंने 2 साल बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने हार्वर्ड में ग्रेजुशन की डिग्री प्राप्त करने के लिए दाखिला लिया था।
क्यों पढ़ाई छोड़ दी थी बिल गेट्स ने ?
नेशनल मेरिट स्कॉलर बिल गेट्स 1973 में लेकसाइड स्कूल से ग्रेजुएट हुए थे, लेकिन उन्होंने उसी साल गणित और कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के लिए हार्वर्ड में दाखिला लिया था, लेकिन दो साल बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और अपने बचपन के दोस्त पॉल एलन के साथ मिलकर खुद की सॉफ्टवेयर कंपनी शुरू की। यह कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ही थी।
तीन सेमेस्टर के बाद ही छोड़ दी थी पढ़ाई
बिल गेट्स वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक हैं। वह पहले इस कंपनी के सीईओ थे, लेकिन उनकी जगह सत्य नडेला 2014 में इस कंपनी के सीईओ बने। बिल गेट्स ने अपने दोस्त पॉल एलन के साथ मिलकर इस कंपनी की नींव रखी थी। बिल गेट्स इस वक्त दुनिया के टॉप दौलतमंदों में से एक हैं। बिल गेट्स ने तीन सेमेस्टर पूरे होने के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। बिल गेट्स ने अपनी शिक्षा के दौरान कई कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाएं सीखीं। उन्होंने कई कंपनियों में भी काम किया।