बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था वह इन दिनों एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 16 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से उसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिहार पुलिस की इस भर्ती अभियान में कांस्टेबल के कुल 19838 रिक्त पद भरे जाएंगे।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 16 जुलाई 2025 से लेकर 3 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस दौरान लिखित परीक्षा 16, 20, 27, 30 और 3 अगस्त को आयोजित होगी। हर परीक्षा से करीब 1 सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। 16 जुलाई के पेपर के लिए एडमिट कार्ड 9 जुलाई को जारी किया जाएगा। उसी तरह 20 जुलाई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 जुलाई को जारी होंगे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025: एडमिट कार्ड जारी होने का पूरा शेड्यूल
परीक्षा की तारीख | दिन | एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | कब तक उपलब्ध रहेगा एडमिट कार्ड? |
16 जुलाई 2025 | बुधवार | 9 जुलाई 2025 | 16 जुलाई, सुबह 10.30 बजे तक |
20 जुलाई 2025 | रविवार | 13 जुलाई 2025 | 20 जुलाई, सुबह 10.30 बजे तक |
23 जुलाई 2025 | बुधवार | 16 जुलाई 2025 | 23 जुलाई, सुबह 10.30 बजे तक |
27 जुलाई 2025 | रविवार | 20 जुलाई 2025 | 27 जुलाई, सुबह 10.30 बजे तक |
30 जुलाई 2025 | बुधवार | 23 जुलाई 2025 | 30 जुलाई, सुबह 10.30 बजे तक |
03 अगस्त 2025 | रविवार | 27 जुलाई 2025 | 03 अगस्त, सुबह 10.30 बजे तक |
करीब 3 लाख बच्चे परीक्षा में हो सकते हैं शामिल
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा 6 चरण में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों में 627 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में करीब 3 लाख बच्चे उपस्थित होने की संभावना है। यह परीक्षा सिर्फ एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।