बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, एरिया कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट, ऑफिस असिस्टेंट, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के लिए Admit Card जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
Bihar JEEVIKA Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Bihar JEEVIKA Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना एनरोलमेंट नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर/जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. कैप्चा भरकर सबमिट करें।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट कर लें।
Bihar JEEVIKA Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| प्रक्रिया | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 30 जुलाई 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2025 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2025 |
| परीक्षा तिथि | 19 नवंबर – 15 दिसंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड | जारी 13 नवंबर 2025 से उपलब्ध |
| परिणाम | जल्द अपडेट किया जाएगा |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर बिहार जीविका की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा, जो इस प्रकार है।
CBT लिखित परीक्षा
टाइपिंग टेस्ट
दस्तावेज सत्यापन
Direct link to download Bihar JEEVIKA Admit Card 2025
