Bihar Home Guard Physical Test 2024 Date and Time: बिहार पुलिस विभाग द्वारा होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिहार होमगार्ड फिजिकल टेस्ट 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी। पुरुष और महिला उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमताओं के परीक्षण के लिए बिहार होम गार्ड फिजिकल टेस्ट मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जिनपर खरा उतरने के बाद ही उम्मीदवारों को इस पद के लिए योग्य माना जाएगा।
बिहार होम गार्ड 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार Jansatta.com/education के इस आर्टिकल में जान लीजिए शारीरिक परीक्षण के लिए तय किए गए मानदंड और परीक्षा की पूरी डिटेल, जिसे पढ़कर फॉलो करने के बाद आप फिजिकल टेस्ट में सफलता हासिल कर सकते हैं।
बिहार होमगार्ड भर्ती 2024 की प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होकर एक अक्टूबर तक चलेगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 301 रिक्तियों को भरने का है। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।
Bihar Home Guard Bharti 2024: शारीरिक दक्षता के मानदंड क्या है ?
बिहार होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक जैसे परीक्षाओं से गुजरना होगा। यह परीक्षा महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए होगी लेकिन इसमें समय और दक्षता के मानदंड अलग अलग रहेंगे, जिनकी डिटेल आप नीचे दी गई टेबल में पढ़ेंगे।
Bihar Home Guard Bharti 2024: ऊंचाई और छाती का माप
| श्रेणियां | सामान्य/ओबीसी | एससी/एसटी | ईबीसी (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) | महिला उम्मीदवार |
| ऊंचाई | 165 सेमी | 160 सेमी | 162 सेमी | 155 सेमी |
| छाती का माप | 81-86 सेमी | 79-84 सेमी | 81-86 सेमी | लागू नहीं |
Bihar Home Guard Bharti 2024: पुरुष उम्मीदवारों के लिए दौड़ मानदंड
| पुरुष अभ्यर्थियों के लिए दौड़ | अधिकतम अंक (50) | अधिकतम लिया गया समय | कवर की गई दूरी |
| 5 मिनट से कम | 50 अंक | (06 मिनट) | 1.6 किमी |
| 5 मिनट – 5 मिनट 20 सेकंड | 40 अंक | 06 मिनट | 1.6 किमी |
| 5 मिनट से अधिक या 5 मिनट 40 सेकंड तक | 30 अंक | 06 मिनट | 1.6 किमी |
| 5 मिनट 40 सेकंड से अधिक या 6 मिनट तक | 20 अंक | 06 मिनट | 1.6 किमी |
Bihar Home Guard Bharti 2024: महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ मानदंड
| महिला अभ्यर्थियों के लिए दौड़ | अधिकतम अंक (50) | अधिकतम समय | कवर की गई कुल दूरी |
| 4 मिनट से कम | 50 अंक | 05 मिनट | 1 किमी |
| 4 मिनट – 4 मिनट और 20 सेकंड | 40 अंक | 05 मिनट | 1 किमी |
| 4 मिनट और 20 सेकंड से अधिक या 4 मिनट और 40 सेकंड तक | 30 अंक | 05 मिनट | 1 किमी |
| 4 मिनट और 40 सेकंड से अधिक या 5 मिनट तक | 20 अंक | 05 मिनट | 1 किमी |
Bihar Home Guard Bharti 2024: पुरुष उम्मीदवारों के लिए शॉट पुट मानदंड
| पुरुष उम्मीदवार | अधिकतम अंक (25) | शॉट पुट वजन (पाउंड में) | न्यूनतम शॉट पुट दूरी (फीट में) |
| 16 फीट – 17 फीट | 09 अंक | 16 पाउंड | 16 फीट |
| 17 फीट/18 फीट से अधिक | 13 अंक | 16 पाउंड | 16 फीट |
| 18 फीट/19 फीट से अधिक | 17 अंक | 16 पाउंड | 16 फीट |
| 19 फीट/20 फीट से अधिक | 21 अंक | 16 पाउंड | 16 फीट |
| 20 फीट से अधिक | 25 अंक | 16 पाउंड | 16 फीट |
Bihar Home Guard Bharti 2024: महिला उम्मीदवारों के लिए शॉट पुट मानदंड
| महिला अभ्यर्थी | अधिकतम अंक (25) | शॉट पुट वजन (पाउंड में) | न्यूनतम शॉट पुट दूरी (फीट में) |
| 12 फीट – 13 फीट 09 अंक 12 पाउंड | 09 अंक | 12 फीट | |
| 13 फीट/14 फीट से अधिक | 13 अंक | 12 पाउंड | 12 फीट |
| 14 फीट/15 फीट से अधिक | 17अंक | 12 पाउंड | 12 फीट |
| 15 फीट/16 फीट से अधिक | 21 अंक | 12 पाउंड | 12 फीट |
| 16 फीट से अधिक | 25 अंक | 12 पाउंड | 12 फीट |
Bihar Home Guard Bharti 2024: पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंची कूद मानदंड
| पुरुष अभ्यर्थी | अधिकतम अंक (25) | न्यूनतम ऊंचाई आवश्यक |
| 4 फीट | 13 अंक | 04 फीट |
| 4 फीट और 4 इंच | 17 अंक | 04 फीट |
| 4 फीट और 8 इंच | 21 अंक | 04 फीट |
| 5 फीट | 25 अंक | 04 फीट |
Bihar Home Guard Bharti 2024: महिला अभ्यर्थियों के लिए ऊंची कूद मानदंड
| महिला अभ्यर्थी | अधिकतम अंक (25) | न्यूनतम ऊंचाई (फीट में) |
| 3 फीट | 13 अंक | 03 फीट |
| 3 फीट 4 इंच | 17 अंक | 03 फीट |
| 3 फीट 8 इंच | 21 अंक | 03 फीट |
| 4 फीट | 25 अंक | 03 फीट |
