Bihar Sachiv Bharti 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंचायती राज विभाग से बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार, पंचायती राज विभाग, बिहार ने ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यहां जान सकते हैं रिक्तियों की संख्या से लेकर चयन प्रक्रिया तक हर छोटी बड़ी जानकारी।
Bihar Gram Katchahary Sachiv 2025: बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 के लिए कब कर सकते हैं आवेदन ?
बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 के लिए जारी हुई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी 2025 के लिए 16 जनवरी 2025 से 29 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Gram Katchahary Sachiv 2025: बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें ?
बिहार पंचायती राज विभाग ग्राम कचहरी सचिव पद भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Direct Link to Apply Bihar Gram Katchahary Sachiv 2025
Bihar Gram Katchahary Sachiv 2025: बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तिथि |
आवेदन शुरू | 16/01/2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29/01/2025 |
परीक्षा तिथि / मेरिट सूची | शेड्यूल के अनुसार |
Bihar Gram Katchahary Sachiv 2025: बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 का आवेदन शुल्क
बिहार ग्राम कचहरी सचिव पदों पर आवेदन पूरी तरह निशुल्क है, इसमें सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस, एससी / एसटी / पीएच सभी श्रेणियों के महिला और पुरुष उम्मीदवार बिना आवेदन शुल्क के अप्लाई कर सकते हैं।
Bihar Gram Katchahary Sachiv 2025: बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
इस सरकारी नौकरी 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01/08/2025 तक कितनी होनी चाहिए, इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
न्यूनतम आयु: NA
अधिकतम आयु: पुरुषों के लिए 37 वर्ष
अधिकतम आयु: महिलाओं के लिए 40 वर्ष
बिहार पंचायती राज विभाग ग्राम कचहरी सचिव भर्ती नियम 2025 के अनुसार आयु में छूट अतिरिक्त दी जाएगी।
Bihar Gram Katchahary Sachiv 2025: बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 के लिए रिक्तियों की संख्या और पात्रता मानदंड
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या | पात्रता मानदंड |
ग्राम कचहरी सचिव (संविदा) | 1583 | बिहार निवासी। भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा। |