बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित Bihar CET INT 4 Years BEd 2025 परीक्षा की पहली मेरिट लिस्ट आज 07 दिसंबर 2025 को जारी कर दी गई है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने B.Sc.-B.Ed. या B.A.-B.Ed. 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी, अब अपनी मेरिट लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

इस राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 सितंबर 2025 से 26 सितंबर 2025 तक चली थी, जबकि परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया गया था।

Bihar CET INT 4 Years BEd 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू: 09 सितंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025

लेट फीस से आवेदन: 27 से 30 सितंबर 2025

परीक्षा तिथि: 12 अक्टूबर 2025

प्रवेश पत्र जारी: 07 अक्टूबर 2025

प्रारंभिक परिणाम घोषित: 17 अक्टूबर 2025

आंसर की जारी: 02 नवंबर 2025

फाइनल रिजल्ट घोषित: 04 नवंबर 2025

प्रथम मेरिट लिस्ट जारी: 07 दिसंबर 2025

कोर्स का नाम और परीक्षा प्राधिकरण

कोर्स का नाम: 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स – B.Sc.-B.Ed. / B.A.-B.Ed. (CET-Int-B.Ed-2025)

परीक्षा संचालन: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर

Bihar CET INT 4 Years BEd 1st Merit List 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर स्थित महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन पर जाएं।

स्टेप 3. अब सामने दिख रहे “Bihar CET INT 4 Years BEd 1st Merit List 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नाम, जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 5. अब ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6. आपकी मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) की आधिकारिक वेबसाइट से भी अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

Bihar CET INT 4 Years BEd 2025: चयन प्रक्रिया

इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा (Entrance Test) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को आगे कॉलेज आवंटन और नामांकन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

Bihar CET INT 4 Years BEd 1st Merit List 2025 Direct Link

बिहार सीईटी आईएनटी 4 वर्षीय बीएड की पहली मेरिट लिस्ट 2025 यहां चेक करें