BPSC District Statistical Officer DSO Assistant Director Online Form 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक के पदों पर भर्तियां जारी की है, जिसके लिए आवेदन मंगलवार, 3 जून, 2025 से शुरू हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके 24 जून, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी सरकारी नौकरी में आवेदन से पात्रता तक यहां पूरी जानकारी दी गई है।
BPSC DSO/Assistant Director Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तिथि |
ऑनलाइन आवेदन आरंभ तिथि | 03 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि | 24 जून 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 24 जून 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द जारी होगी |
प्रवेश पत्र | परीक्षा से 3 से 7 दिन पहले |
BPSC DSO/Assistant Director Recruitment 2025: आवेदन शुल्क कितना है ?
बिहार लोक सेवा आयोग की सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक के पदों पर आवेदन करने के लिए लगने वाले आवेदन शुल्क की जानकारी इस प्रकार है।
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए: ₹ 600/-
बिहार के एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए: ₹ 150/-
पीएच उम्मीदवारों के लिए: ₹ 200/-
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड और मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
BPSC DSO/Assistant Director Recruitment 2025: आयु सीमा क्या है ?
सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 01 अगस्त 2025 तक आयु सीमा इस प्रकार है।
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 37 वर्ष (पुरुष)
अधिकतम आयु: 40 वर्ष (महिला यूआर, बीसी/ईबीसी-पुरुष और महिला)
अधिकतम आयु: 42 वर्ष (एससी/एसटी-पुरुष और महिला)
बिहार बीपीएससी आरक्षण नियमों के अनुसार सहायक अनुभाग अधिकारी एएसओ पद के लिए आयु में छूट प्रदान करेगा।
Direct Link to Apply BPSC DSO/Assistant Director Recruitment 2025
BPSC DSO/Assistant Director Recruitment 2025: भर्तियों की जानकारी
पद का नाम | पदों की संख्या | पात्रता मानदंड |
जिला सांख्यिकी अधिकारी/सहायक निदेशक | 47 पद | उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सांख्यिकी या गणित या अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक या उससे पहले पूरी होनी चाहिए। |
BPSC DSO/Assistant Director Recruitment 2025: एग्जाम पैटर्न
एग्जाम पैटर्न | जानकारी |
परीक्षा का मोड | ऑफ़लाइन (पेन और पेपर-आधारित) |
प्रश्नों का प्रकार | (बहुविकल्पीय प्रश्न) वस्तुनिष्ठ प्रकार |
प्रश्नों की संख्या | 100 प्रश्न |
कुल अंक | 100 अंक |
विषय (पाठ्यक्रम) | सामान्य ज्ञान करंट अफेयर्स सामान्य विज्ञान तार्किक तर्क गणित |
परीक्षा की अवधि | 120 मिनट |
मार्किंग स्कीम | सही उत्तर पर 1 अंक और नेगेटिव मार्किंग नहीं है |
परीक्षा की भाषा | हिन्दी और अंग्रेजी |
BPSC DSO/Assistant Director Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
जिला सांख्यिकी अधिकारी/सहायक निदेशक पदों के लिए चयन प्रक्रिया को दो चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा और दूसरा चरण मुख्य परीक्षा है। इन दोनों चरणों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर चयन के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयारी की जाएगी।