Bihar B.Ed CET Result 2022: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU), दरभंगा ने बिहार बी.एड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Bihar B.Ed CET) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar B.Ed CET 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
बिहार बी.एड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 6 जुलाई 2022 को किया गया था। यह परीक्षा पटना, गया, छपरा, आरा, भागलपुर, दरभंगा, हाजीपुर, मुंगेर, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का आंसर की 7 जुलाई 2022 को जारी किया था।‌ अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।‌

How to check Bihar B.Ed CET Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर ‘Click here for result’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां लॉगइन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

स्टेप 4: उम्मीदवार Bihar B.Ed CET 2022 Result चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Bihar B.Ed CET 2022 Counselling: इस बात का रखें ध्यान
इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग और नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा 25 जुलाई 2022 से 4 अगस्त 2022 तक ही उपलब्ध रहेगी। तय समय के बाद काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने का मौका नहीं दिया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।