बिहार बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम के साथ-साथ इस साल के पासिंग प्रतिशत के बारे में जानकारी दी। राज्य में 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आयोजित हुई परीक्षा में करीब 16 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। उसमें से 13,79,842 छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं। इस साल राज्य का कुल पासिंग प्रतिशत 82.91 प्रतिशत रहा।

लड़कियों ने मारी बाजी

इस बार परीक्षा में बैठने वाले कुल 16,64,252 छात्रों में सबसे अधिक लड़कियां ही पास हुई हैं। परीक्षा में कुल 8,58,785 लड़कियों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। उसमें से 6,99,549 लड़कियां पास हुई हैं जबकि और 8,05,467 लड़के 6,80,293 लड़के पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने टॉप किया है। वह राज्य के टॉपर बने हैं। उन्हें 500 में से 489 मार्क्स मिले हैं। उनका प्रतिशत 97.8 है। दूसरे स्थान पर समस्तीपुर के आदर्श कुमार हैं। उन्हें 488 मार्क्स मिले हैं। तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार, सुमन कुमार पूर्वे, पलक कुमारी और सुजिया परवीन हैं। इन सभी को 486 अंक मिले हैं।

कुछ ऐसा था पिछले साल का रिजल्ट

साल 2023 में बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के रिजल्ट में कुल 81.04 प्रतिशत था। पिछले साल कुल 16,10,657 छात्रों में 8,19,737 छात्राएं थीं और 7,90,920 छात्र थे। इनमें से कुल 13,05,203 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की, जिनमें 6,61,570 लड़के और 6,43,633 लड़कियां थीं। पिछले साल एमडी रुम्मन अशरफ ने 10वीं टॉप किया था। वहीं नम्रता कुमारी और ज्ञानी अनुपम ने दूसरा स्थान हासिल किया था। तीसरा स्थान संजू कुमार, भावना कुमारी एवं जयनंदन कुमार पंडित ने प्राप्त किया।

ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और bsebmatric.org पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध ‘बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2024‘ लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: रोल नंबर, रोल कोड दर्ज करें और सबमिट पर जाएं।

स्टेप 4: बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें।EditDelete