BIEAP Inter Supplementary Result 2022: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP), गुंटूर ने एपी इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट आज यानी 30 अगस्त 2022 को जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने BIEAP Inter Supplementary Exam 2022 में भाग लिया था,‌ वह‌ अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा एपी इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 3 अगस्त से 12 अगस्त 2022 तक आयोजित की गई थी। प्रथम वर्ष के लिए परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरे वर्ष के लिए 2:30 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। अब सभी स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download BIEAP Inter 1 Year and 2nd Year Supplementary Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे एपी इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। ‌यहां हॉल टिकट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 4: अब स्टूडेंट्स एपी इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा एपी इंटर एग्जाम 24 अप्रैल से 6 मई 2022 तक आयोजित किया गया था। आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रथम वर्ष में 241491 स्टूडेंट्स और द्वितीय वर्ष में 258449 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की थी। ‌वहीं, असफल स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका दिया गया था। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।