Bieap.gov.in, AP Inter Results 2024 Manabadi: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन,आंध्र प्रदेश (BIEAP) द्वारा एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम जारी होन के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

AP Inter Results 2024 Direct Link LIVE: Check Marks Here

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन,आंध्र प्रदेश के सचिव 12 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन नतीजों की घोषणा करेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपने परिणामों को चार अलग वेबसाइट ap.nic.in, Result.bie.ap.gov.in, Result.apcfss.in और bie.ap.gov.in पर देख सकेंगे और उसे डाउनलोड भी कर सकेंगे। यहां जान लीजिए आंध्र प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024 की हर छोटी बड़ी जानकारी की LIVE UPDATE

Live Updates
11:54 (IST) 12 Apr 2024
AP Inter 2nd Year Results 2024 Live: किन जिलों का प्रदर्शन रहा बेहतर

पिछले साल की तरह इस साल भी कृष्णा जिले ने सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा नतीजे देने वाले जिले के रूप में पहला स्थान हासिल किया है। टॉप 4जिलों की डिटेल इस प्रकार है।

कृष्णा: 90%

गुंटूर: 87%

एनटीआर: 87%

विजाग: 84%

11:39 (IST) 12 Apr 2024
Manabadi AP Inter Results 2024 Live Updates: इन वेबसाइट पर देख सकते हैं मार्क्स और रिजल्ट

एपी इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर एग्जाम का रिजल्ट और मार्क्स जानने के लिए छात्र इन दो आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in,resultsbie.ap.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

11:32 (IST) 12 Apr 2024
Manabadi AP Inter Results 2024 Live Updates: एपी सेकंड ईयर की 71% रही पासिंग पर्संटेज

एपी द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 71 प्रतिशत है, जबकि आईपीई प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए यह 60 प्रतिशत है।

11:27 (IST) 12 Apr 2024
Manabadi AP Inter Results 2024 Live Updates: एपी इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर के रिजरल्ट कैसे और कहां देखें ?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट – bie.ap.gov.in पर जाएं

चरण 2: होम पेज पर “परिणाम” टैब पर जाएँ

चरण 3: अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज करें।

चरण 4: परिणाम देखने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकालें।

11:21 (IST) 12 Apr 2024
Manabadi AP Inter Results 2024 Live Updates: सेकंड ईयर में कितने छात्र पास हुए ?

साल 2024 में एपी इंटर सेकंड ईयर की परीक्षा में 32,000 से ज्यादा छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिसमें से 23,000 छात्रों को सफलता मिली है।

11:16 (IST) 12 Apr 2024
Manabadi AP Inter Results 2024 Live Updates: जल्द एक्टिव होगा वेबसाइट पर स्कोरकार्ड लिंक

एपी इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के परिणाम जारी हो चुकी है और जल्द ही resultsbie.ap.gov.in पर लिंक एक्टिव हो जाएगा।

11:11 (IST) 12 Apr 2024
BIEAP, AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: कैसा रहा सेकंड ईयर के छात्रों का प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश इंटर सेकंड ईयर के सामान्य छात्रों में 78 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है।

11:08 (IST) 12 Apr 2024
BIEAP, AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: फर्स्ट ईयर का पासिंग पर्संटेज

एपी फर्स्ट ईयर के सामान्य छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 67 प्रतिशत रहा।

11:03 (IST) 12 Apr 2024
BIEAP, AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के हो रहे हैं नतीजे जारी

एपी इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर के परिणामों को जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है, जिसमें बोर्ड सचिव नतीजों की घोषणा कर रहे हैं।

10:45 (IST) 12 Apr 2024
BIEAP, AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: इन दो चीजों से देख सकेंगे परिणाम

बीआईईएपी इंटर परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने परिणामों को एपी बोर्ड की वेबसाइट पर हॉल टिकट नंबर और जन्म की तारीख दर्ज करने के बाद देख सकेंगे।

10:30 (IST) 12 Apr 2024
BIEAP, AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: कितने छात्रों को है परिणामों का इंतजार

आंध्र प्रदेश इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर एग्जाम में करीब 10 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिनका परिणाम अब से थोड़ी देर बाद जारी होने वाला है।

10:22 (IST) 12 Apr 2024
BIEAP, AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: टॉपर्स के लिए हो सकती है इनामों की घोषणा

आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होने में कुछ ही समय बाकी रह गया है, उससे पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, एपी बोर्ड इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर एग्जाम में टॉप करने वाले छात्रों के लिए कई पुरस्कारों की घोषणा कर सकता है।

09:51 (IST) 12 Apr 2024
BIEAP, AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: आज 11 बजे जारी होंगे एपी इंटर रिजल्ट 2024

आंध्र प्रदेश बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड सचिव थोड़ी देर में ऑफिस आने वाले हैं और आने के बाद तैयारियों का जायजा लेकर नतीजों की घोषणा की जाएगी।

20:41 (IST) 11 Apr 2024
BIEAP, AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: इंटर परिणाम का समय और तारीख

एपी इंटर परिणाम 2024 की तारीख इस सप्ताह तक घोषित होने की उम्मीद है। अधिकारियों द्वारा मनाबादी एपी इंटर परिणाम 2024 समय की पुष्टि जल्द ही की जाएगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मनाबादी एपी इंटर द्वितीय वर्ष का परिणाम 12 अप्रैल, 2024 को घोषित किया जाएगा।

19:20 (IST) 11 Apr 2024
BIEAP,AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देखें सूची

एपी इंटर द्वितीय वर्ष के परिणाम की जांच करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाना होगा और अपने एपी इंटर रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। उन वेबसाइटों की सूची जहां छात्र लॉग इन कर सकते हैं और अपने अंक ज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं, नीचे दी गई है।

Examresults.ap.nic.in

bieap.apcfss.in

परिणाम.bie.ap.gov.in

परिणाम.apcfss.in

bie.ap.gov.in

18:31 (IST) 11 Apr 2024
BIEAP,AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: एपी इंटर परिणाम 2024 के लेटेस्ट अपडेट

एपी बोर्ड इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के 12 अप्रैल, 2024 को घोषित किए जाएंगे।

एपी इंटर परिणाम 2024 की तारीख बोर्ड अधिकारियों द्वारा जल्द ही दी जाएगी।

छात्रों को अपने एपी इंटर हॉल टिकट तैयार रखना होगा।

17:50 (IST) 11 Apr 2024
BIEAP,AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: कब आयोजित हुई थी परीक्षाएं ?

एपी इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर दोनों की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गई थीं। एपी इंटर फर्स्ट ईयर एग्जाम 1 से 19 मार्च तक और सेकंड ईयर एग्जाम 2 से 20 मार्च तक आयोजित हुए थे।

17:15 (IST) 11 Apr 2024
BIEAP,AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: रिजल्ट की जांच कैसे करें ?

स्टेप 1. सबसे पहले रिजल्ट्स.bie.ap.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. इंटर प्रथम और/या द्वितीय वर्ष परिणाम लिंक खोलें

स्टेप 3.अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4. लॉगिन करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

15:06 (IST) 11 Apr 2024
AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: आईपीई प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं कब हुई थी ?

आईपीई प्रथम और द्वितीय वर्ष दोनों की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गईं थीं। एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन 1 से 19 मार्च तक और दूसरे वर्ष की परीक्षा का आयोजन 2 से 20 मार्च तक किया गया था। इनके आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं के परिणाम 12 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

14:42 (IST) 11 Apr 2024
AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: कितने छात्रों ने दी है परीक्षा ?

एपी इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर एग्जाम 2024 में करीब 10 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जो अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

14:35 (IST) 11 Apr 2024
AP Inter 1st 2nd Year Results 2024 LIVE: कब, कहां और कितने बजे आएगा परिणाम ?

एपी बोर्ड इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के सचिव द्वारा 12 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंक के माध्यम से जारी किए जाएंगे। नतीजे जारी होने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।