आज जुलाई महीने का आखिरी दिन है और कल से अगस्त का महीना शुरू हो जाएगा। जुलाई और अगस्त मुख्य रूप से सावन के दो बड़े महीने होते हैं। इन दो महीनों में भारी बारिश की वजह से स्कूली बच्चों की मौज रहती हैं क्योंकि बरसात की वजह से स्कूल बंद कर दिए जाते हैं या फिर अपनी तरफ से ही स्कूल की छुट्टी हो जाती है।
स्कूलों में कई छुट्टियां होंगी अगस्त महीने में
अगस्त का महीना न सिर्फ बारिश की वजह से स्कूलों में छुट्टी लेकर आएगा बल्कि वैसे भी इस महीने में कई दिन स्कूल बंद रहेंगे। स्कूली बच्चों के लिए सबसे अच्छी बात तो ये है कि अगस्त में 5 रविवार पड़ रहे हैं। इन 5 दिन तो छुट्टी रहेगी ही इसके अलावा रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस भी अगस्त में ही हैं तो इन मौकों पर भी स्कूल बंद रहेंगे।
Punjab School Closed: पंजाब में 31 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानें क्या है वजह
अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?
अगस्त महीने में कुल मिलाकर 10 से 12 दिन स्कूल बंद रहेगा। इस महीने में 5 रविवार हैं। 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त, 24 अगस्त और 31 अगस्त के संडे होगा। इसके अलावा 9 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व के चलते स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 9 को रक्षाबंधन और 10 का संडे यानी दो दिन लगातार स्कूल बंद रहेंगे।
इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होगी और फिर 16 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी होगी और 17 अगस्त को फिर संडे होगा तो यहां लगातार दिन स्कूल बंद रहेंगे।
इसके बाद गणेश चतुर्थी का त्योहार बुधवार, 27 अगस्त को पड़ रहा है। ऐसे में छात्रों को सप्ताह के बीच में ही छुट्टी मनाने का मौका मिल रहा है। 27 अगस्त को कई जगह पर स्कूलों में छुट्टी होती है।
अगस्त में मिल रही छुट्टियों की पूरी लिस्ट
तारीख | दिन | छुट्टी की वजह |
3 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
9 अगस्त | शनिवार | Raksha Bandhan |
10 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
13 और 17 अगस्त | बुधवार– रविवार | झूलन पूर्णिमा |
15 अगस्त | शुक्रवार | स्वतंत्रता दिवस |
16 अगस्त | शनिवार | जन्माष्टमी |
17 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
24 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
26 – 28 अगस्त | मंगलवार – गुरुवार | ओणम |
27 अगस्त | बुधवार | गणेश चतुर्थी |
31 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |