असम का राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) कल असम पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस सरकारी नौकरी 2024 के लिए आवेदन किया है, वह एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Assam Police SI Admit Card 2024: एडमिट कार्ड के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल्स
असम पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन नंबर, नाम और जन्मतिथि दर्ज जैसी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
Assam Police SI Admit Card 2024: आधिकारिक अधिसूचना
असम का राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या, नाम और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और सरकार द्वारा जारी एक फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए केंद्र पर लिखित परीक्षा देनी होगी और अनुरोध करना होगा कि वे लिखित परीक्षा में शामिल हों। परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।”
Assam Police SI Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?
स्टेप 1. एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर, पीएसटी और पीईटी के लिए असम पुलिस एडमिट कार्ड 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4. अब आपका आपका असम पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2024 एक नए पेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड की जांच करके इसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
Assam Police SI Admit Card 2024: रिक्तियों का विवरण
असम का राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के तहत जारी की गई भर्तियों की संख्या और पद की जानकारी इस प्रकार है।
पद का नाम | पदों की संख्या |
असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर (यूबी) | 144 पद |
असम कमांडो बटालियन में सब इंस्पेक्टर (एबी) | 51 पद |
पुलिस सब इंस्पेक्टर (संचार) एपीआरओ में | 7 पद |
डीजीसीडी और सीजीएचजी, असम के तहत सहायक उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा (जूनियर) | 1 पद |