आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) ने इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की सार्वजनिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी। इस डेटशीट को बीआईई सचिव डॉ. नारायण भारत गुप्ता ने जारी किया, जिसके बाद अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in से परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
नियमित छात्रों के लिए परीक्षा कार्यक्रम
23 फरवरी: भाषा पत्र (तेलुगु, संस्कृत, उर्दू, हिंदी आदि) – सेकंड लैंग्वेज पेपर-1
25 फरवरी: अंग्रेज़ी पेपर-1
27 फरवरी: इतिहास पेपर-1, बॉटनी पेपर-1
2 मार्च: गणित पेपर-1
5 मार्च: जीवविज्ञान पेपर-1
7 मार्च: अर्थशास्त्र पेपर-1
10 मार्च: भौतिकी पेपर-1
12 मार्च: वाणिज्य पेपर-1
14 मार्च: राजनीति शास्त्र (सिविक्स) पेपर-1
17 मार्च: रसायन शास्त्र पेपर-1
20 मार्च: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पेपर-1, लॉजिक पेपर-1
24 मार्च: आधुनिक भाषा पेपर-1 और भूगोल पेपर-1
बैकलॉग छात्रों के लिए परीक्षा कार्यक्रम
25 फरवरी: अंग्रेज़ी पेपर-1
27 फरवरी: इतिहास पेपर-1
2 मार्च: गणित पेपर-1A
5 मार्च: गणित पेपर-1B, प्राणी विज्ञान (जूलॉजी) पेपर-1
7 मार्च: अर्थशास्त्र पेपर-1
10 मार्च: भौतिकी पेपर-1
12 मार्च: वाणिज्य पेपर-1, समाजशास्त्र पेपर-1, ललित कला और संगीत पेपर-1
14 मार्च: गणित पेपर-1 (BiPC छात्रों के लिए)
17 मार्च: रसायन शास्त्र पेपर-1
20 मार्च: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पेपर-1 और लॉजिक पेपर-1
24 मार्च: आधुनिक भाषा पेपर-1 और भूगोल पेपर-1
छात्रों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।
प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा शुरू होने से लगभग दो सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
छात्र नियमित रूप से bie.ap.gov.in पर नवीनतम अपडेट चेक करें।