ADRE Grade 4 Admit Card 2024:असम राज्य स्तरीय भर्ती आयोग ने 15 अक्टूबर, 2024 को होने वाले ADRE ग्रेड 4 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग द्वारा ग्रेड 4 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली असम सीधी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार असम सरकार की आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ADRE Grade 4 Admit Card 2024: वेबसाइट पर मिलेंगे 3 एक्टिव लिंक

असम राज्य पोर्टल ने आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड  के तीन लिंक एक्टिव किए हैं ताकि उम्मीदवार बिना किसी चूक के आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने होंगे। ADRE ग्रेड 4 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें।

ADRE Grade 4 Admit Card 2024:: कैसे डाउनलोड करें

स्टेप 1. असम सरकार की आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. ADRE ग्रेड 4 एडमिट कार्ड 2024 लिंक 1 या लिंक 2 या लिंक 3 पर क्लिक करें।

स्टेप 3. एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे।

स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 5. एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

ADRE Grade 4 Admit Card 2024: कब आयोजित होगी परीक्षा ?

HSLC (कक्षा 10), HSLC+ITI और कक्षा 8 के पदों के लिए ADRE ग्रेड 4 परीक्षा 27 अक्टूबर को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

ADRE Grade 4 Admit Card 2024: एग्जाम पैटर्न

ADRE ग्रेड 4 परीक्षा में 135 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

ADRE Grade 4 Admit Card 2024: आयोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

 ADRE ग्रेड 4 परीक्षा में पंजीकरण करा चुके जिन उम्मीदवारों को तकनीकी सहायता की आवश्यकता है, वे SLRC असम से इसके टोल-फ्री नंबर 9582390056 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहती है।