Republic Day 2026 Speech in Hindi LIVE Updates: 26 जनवरी 2026 को देशवासी 77वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करेंगे। देशभर में इसकी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। हर क्षेत्र के लोग गणतंत्र दिवस को कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। स्कूलों में इसकी खास तैयारियां की जाती हैं। देशभर के विद्यालयों में सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ होती है। इसके बाद छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, कविताएं, नाटक, नृत्य और भाषण प्रस्तुत की प्रस्तुति करते हैं। शिक्षक भी संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों को लेकर अपने विचार साझा करते हैं।

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2026: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती क्यों है छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन ? जानें उनके जीवन का इतिहास, योगदान और उनकी प्रमुख शिक्षाएं

गणतंत्र दिवस के मौके पर शिक्षक और छात्र कार्यक्रम में आए अतिथियों को संबोधित करने के लिए एक बेहतरीन भाषण की भी तैयारी करते हैं। आपकी इसी तैयारी को बढ़िया बनाने के लिए हम इस लाइव ब्लॉग में आपको भाषण से जुड़ी हर जरूरी बात और जानकारी यहां उपलब्ध करा रहे हैं। गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत की असली शक्ति उसका संविधान, लोकतांत्रिक मूल्य और नागरिकों की एकता है। हम अपने भाषण को इनके आधार पर ही तैयार करते हैं। गणतंत्र दिवस पर भाषण, कविताएं और निबंध तैयार करने के लिए इस ब्लॉग के साथ बने रहें।

Live Updates
15:59 (IST) 24 Jan 2026

Republic Day 2026 Speech, Bhashan, Poem LIVE: गणतंत्र दिवस की स्पीच में शामिल करें ये कविताएं

1. तीन रंगों में बसी पहचान,

केसरिया, सफेद, हरा महान।

अशोक चक्र हमें सिखलाए,

कर्तव्य पथ पर बढ़ते जाएं।

2. गणतंत्र का दिन है आया,

भारत ने फिर शान बढ़ाया।

संविधान की शक्ति से,

हर नागरिक को अधिकार दिलाया।

15:49 (IST) 24 Jan 2026

Republic Day 2026 Speech, Bhashan, Poem LIVE: गणतंत्र दिवस के महत्व बताती ये लाइनें

आज हम 77वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संप्रभु गणराज्य बना। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमें संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। सच्ची देशभक्ति यही है कि हम जिम्मेदार नागरिक बनें और देश की प्रगति में योगदान दें।

14:40 (IST) 24 Jan 2026

Republic Day 2026: 77वां या 78वां... इस साल कौन-सा गणतंत्र दिवस मना रहा है भारत? यहां जानें कौन है चीफ गेस्ट

26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस बार भारत 77वां या 78वां कौन-सा गणतंत्र दिवस मना रहा है, इसे लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। ऐसे में यहां जानिए सही जानकारी और साथ ही यह भी कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट कौन होंगे। ...अधिक जानकारी
14:28 (IST) 24 Jan 2026

Republic Day 2026 Speech, Bhashan LIVE: सुभाष चंद्र बोस पर इन लाइनों को रखें अपने भाषण में

गणतंत्र दिवस के भाषण में सुभाष चंद्र बोस का जिक्र आपके श्रोताओं के अंदर क्रांतिकारी भावना का संचार करेगा। उनका जिक्र आप अपने भाषण में कुछ इस तरह कर सकते हैं।

सुभाष चंद्र बोस, जिन्हें नेताजी कहा जाता है, इंडियन नेशनल आर्मी के संस्थापक थे। उनका नारा था “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।” उन्होंने अंग्रेजों से सशस्त्र संघर्ष का मार्ग अपनाया। आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना कर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। नेताजी का जीवन देशप्रेम, अनुशासन और साहस का उदाहरण है।

14:23 (IST) 24 Jan 2026

Republic Day Hindi Speech LIVE: गणतंत्र दिवस का सरल और छोटा सा भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकों और मेरे प्रिय साथियों,

आज हम सभी यहाँ 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एकत्रित हुए हैं। इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और भारत एक गणराज्य बना।

यह दिन हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का महत्व सिखाता है। हमारे संविधान ने हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाई है। हमें अपने देश के नियमों का पालन करना चाहिए और एक अच्छे नागरिक बनना चाहिए।

आईए, हम सब मिलकर अपने देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

धन्यवाद

जय हिंद

14:21 (IST) 24 Jan 2026

Republic Day Hindi Speech LIVE: गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में क्या होता है?

गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के विद्यालयों में सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ होती है।

इसके बाद छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, कविताएं, नाटक, नृत्य और भाषण प्रस्तुत की प्रस्तुति करते हैं। शिक्षक भी संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों को लेकर अपने विचार साझा करते हैं।

14:19 (IST) 24 Jan 2026

Republic Day Hindi Speech LIVE: गणतंत्र दिवस का महत्व

गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत की असली शक्ति उसका संविधान, लोकतांत्रिक मूल्य और नागरिकों की एकता है। यह दिन हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। यह दिन देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करता है।