Independence Day 2024, All you nee to Know: यह चर्चा का विषय वैसे हर साल होता है कि देश इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और आजादी मिले हमें कितने साल हो गए? अगर ऐसी कन्फ्यूजन आपको भी है तो इस आर्टिकल में आप एकदम क्लियर हो जाएंगे। 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान अंग्रेजों की गुलामी से आजाद घोषित हुआ था। उसी दिन से हर साल 15 अगस्त की तारीख को राष्ट्रीय पर्व के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।
आप भी कन्फ्यूजन कर लीजिए दूर
15 अगस्त 1947 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले पर तिरंगा फहराकर आजादी के जश्न की शुरुआत की थी। तब से हर साल देश का जो भी प्रधानमंत्री होता है वह लाल किले पर ध्वजारोहण कर देश को संबोधित करता है। हर साल स्वतंत्रता दिवस की सालगिरह को लेकर लोगों में थोड़ी कन्फ्यूजन होती है कि आजादी मिले कितने साल हुए और हम कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस बार हम कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।
78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देश
इस बार जो भी इस असंजस में है कि भारत 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 78वां तो आप सबसे पहले इस चीज को क्लियर कर लीजिए। दरअसल, इस बार हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। अगर आजादी की तारीख यानी 15 अगस्त 1947 से गिनती की जाए तो देश को आजाद हुए 77 वर्ष पूरे हो चुके हैं। ऐसे में आजादी मिले 77 साल पूरे हो गए, लेकिन स्वतंत्रता दिवस 78वां है।
क्या है इस साल की थीम?
इस साल स्वतंत्रता दिवस 2024 की ऑफिशियल थीम ‘विकसित भारत’ है। यह थीम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह थीम बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करती है।