रेलवे की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू पर 10 साल पहले यौन शोषण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि सिद्धू उस वक्त मुंबई में रेलवे सुरक्षा बल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त के पद पर तैनात थे। आरोप लगाने वाली महिला ने बताया कि उसने उस समय भी रेलवे अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की थी। पर उस वक्त सिद्धू पर कार्रवाई किए जाने की बजाय वहां से उसका ही तबादला कर दिया गया। इसके कुछ दिन बाद उसे नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया।

Read Also: पारिवारिक विवाद सुलझाने के बहाने बुलाकर छह लोगों ने महिला से किया गैंगरेप

महिला ने कहा कि वह तभी से न्याय पाने के लिये संघर्ष कर रही है और अगले चार दिनों के भीतर अगर सिद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह मामले को राष्ट्रपति तक ले जाएगी। संपर्क किये जाने पर पुलिस महानिदेशक सिद्धू ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पहले ही की जा चुकी है। पहले की जांच में महिला को उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने का दोषी पाया गया था।

Read Also: 18 महीने की बच्‍ची से रेप करने वाले पूर्व अमेरिकी सैनिक को 200 साल की सजा