क्रिकेटर वीरेंद्र सहगाव टि्वटर पर लोगों को ट्रॉल करने के लिए जाने जाते हैं और टि्वटर पर उन्हें जो फॉलो करते हैं, वे सहवाग के जन्मदिन की बधाई देने के तरीके से बखूबी वाकिफ हैं। आज 16 दिसंबर को उनकी पत्नी आरती सहवाग का जन्मदिन है। सहवाग ने फनी तरीके से बर्थडे विश करने से अपने पत्नी को भी नहीं छोड़ा। टि्वटर पर सहवाग ने अपने पत्नी को जन्मदिन की बधाई लिखी है, उसमें उन्होंने 1971 में बांग्लादेश की आजादी पर बनी मूवी 16 दिसंबर और नोटबंदी का जिक्र किया है। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने बांग्लादेश की आजादी पर हस्ताक्षर किए थे। इस पर 16 दिसंबर के नाम से एक मूवी बनी थी।
उन्होंने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए टि्वटर पर लिखा है, ‘# 16 दिसंबर, आपके जन्म की तारीख पर पहले ही एक मूवी है। सच्चा प्यार और 100 का नोट मुश्किल से मिलता है।’
जैसे ही लोगों ने उनका ट्वीट पढ़ा, लोगों ने उन्हें तुरंत सलाह देना शुरू कर दिया। एक ने सहवाग को सलाह देते हुए कहा , ‘पा जी सच्चा प्यार और 500 का नोट बोलिए, अभी तक हाथ में नहीं आया।’ शुभम चौधरी नाम के एक यूजर ने लिखा है, ‘क्रश वाला प्यार और ATM से पैसा किस्मत वालों को मिलता है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा है, ‘एक्सिस बैंक चले जाइए, 100 क्या 2000 का नोट भी मिलेगा।’ रविराज अरोड़ा ने लिखा है, ‘मेरी पत्नी का जन्मदिन जल्द आने वाला है। मैं आपका कमेंट कॉपी कर रहा हूं।’ हितेंद्र शिंदे ने तो उनके ट्वीट पर चेतावनी तक दे डाली। उन्होंने लिखा, ‘अगर सच्चा प्यार है तो एटीएम से 1900 रुपए निकालकर दिखाओ।’
बता दें, वीरेंद्र सहवाग ने हालही में मोहम्मद कैफ के जन्मदिन पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ के गाने के बोल यूज करके बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट पर लिखा था, ‘उड़ जा काले कवा तेरे मुंह वीच खंड पावा, मोहम्मद कैफ ने इसे गाने को गंभीरता से लिया और कहीं भी उड़ रहे हैं। हैप्पी बर्थडे कैफ, आप आदमी हैं या पतंग?’
Happy Birthday Biwi ji @AartiSehwag .#16December ,already a movie on your date of birth.
Sachha pyaar aur 100 ka note Mushkil Se milta hai. pic.twitter.com/KJHTiHCAyh— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 16, 2016
इसके बाद वीरेंद सहवाग ने एक ट्वीट करके वीडियो का लिंक शेयर किया था। वीडियो के लिंक के साथ उन्होंने लिखा था, ‘सास भी कभी बहू थी। सास को सेट किया जा सकता है। सास के तानों से कैसे बचा जा सकता है?’ लिंक पर क्लिक करने के बाद आप वीडियो तक पहुंच जाएंगे। वीडियो में सहवाग तीन-चार लोगों को सास के तानों से बचने के लिए ज्ञान देते नजर आ रहे हैं।
axis bank chale jaaiye 100 kya 2000 ka bhi milega ?? @AartiSehwag
— bedardi raja (@CopyWalaTweet) December 16, 2016
https://twitter.com/imcpasumit/status/809640503234936832
and irony is "16 December" movie was full of suspense
— zee_sh (@mdzeeshansid) December 16, 2016
paji Sacha pyar orr 500ka note boliye abhi tkk hath mein nahi aya ???
— Sachin Mishra (@SachinM01807914) December 16, 2016
Agar sachha pyaar hai to ATM se 1900 rupaye nikalke dikhao ?
— Hitendra Shinde (@hiten_shinde) December 16, 2016