उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व अध्यक्ष मार्केंडय काटजू ने ट्वीट कर पर आप पार्टी से भाजपा में गईं शाजिया इल्मी के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए उन्हें भाजपा की मुख्यमंत्री उम्मीदवार किरण बेदी से ज्यादा ख़ूबसूरत बताया है।
काटजू ने शुक्रवार को शाजिया इल्मी और किरण बेदी पर ट्वीट की झड़ी लगा दी। उन्होंने आगे कहा, यदि वे (भाजपा) शाज़िया इल्मी को मुख्यमंत्री उम्मीवार बनाती तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित थी।
I regard Shazia Ilmi much more beautiful than Kiran Bedi. If Shazia had been made their C.M. candidate BJP wud have definitely won the Delhi
— Markandey Katju (@mkatju) January 30, 2015
अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले काटजू ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में कहा था कि 90 प्रतिशत भारतीय बेवकूफ हैं। इसी तरह की एक अन्य ट्वीटस में उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अगला राष्ट्रपति होना चाहिए।
elections. People vote for beautiful faces, as in Croatia. Even a person like me who does not vote wud have voted for Shazia.
— Markandey Katju (@mkatju) January 30, 2015