नॉर्थ कोरिया की रहस्‍यमयी दुनिया से जुड़ा एक नया दावा सामने आया है। पश्‍च‍िमी मीडिया के कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस देश में टॉप अधिकारियों के मनोरंजन के लिए नाबालिग लड़कियों के दस्‍ते बनाए जाते हैं, जिन्‍हें Pleasure Squad कहते हैं। इनमें 13 साल उम्र वाली लड़कियों तक की भर्ती की जाती है। इनका काम सरकार और सेना से जुड़े अफसरों का मनोरंजन करना होता है।

READ ALSO: देश में करोड़ों भुखमरी के शिकार, नॉर्थ कोरियाई तानाशाह का लगातार बढ़ रहा वजन

द मिरर की खबर के मुताबिक, लड़कियों का चुनाव सैनिकों द्वारा किया जाता है। इन लड़कियों को स्‍कूलों से चुनकर उन्‍हें नॉर्थ कोरिया के अभिजात्‍य वर्गों में होने वाली सेक्‍स पार्टियों में परोसा जाता है। इन्‍हें देश के सर्वोच्‍च लीडर किम जोंग-उन का दस्‍ता या Gippeumjo या Pleasure Squad कहा जाता है। लड़कियां वर्जिन हैं कि नहीं, इस बात की जांच के लिए मेडिकल जांच की जाती है।

SEE ALSO: वॉटर पार्क से लेकर वॉलीबॉल तक, उत्तर कोरिया की अनदेखी तस्वीरें…

इस देश से किसी तरह बच निकलीं कई लड़कियों ने इस बारे में बताया है। इन्‍हीं में से एक लड़की ने मैगजीन मैरी क्‍लेयर को 2010 में अपनी कहानी सुनाई थी। लड़की ने बताया था कि जब वो 15 साल की थी, सैनिक उसे बिना कोई जानकारी दिए स्‍कूल के क्‍लासरूम से उठा लाए। उन्‍होंने उससे पूछा कि उसने कभी शारीरिक संबंध बनाए हैं? लड़की के मुताबिक, उसने करीब एक दशक तक तत्‍कालीन सर्वोच्‍च नेता किम जोंग-इल को सेवाएं दीं। किम जोंग-इल वर्तमान तानाशाह किम जोंग-उन के पिता थे। लड़की ने दावा किया कि जोंग-इल ने कभी उसे सेक्‍स के लिए नहीं बुलाया, लेकिन अगर वो और ज्‍यादा दिन वहां रुकती तो ऐसा हो सकता था।

माना जाता है कि किम ने 2011 में सत्‍ता में आने के बाद उस ग्रुप को बंद कर दिया था, जो उसके पिता का मनोरंजन करता था। हालांकि, कहा जा रहा है कि किम ने इस प्रथा को दोबारा से शुरू करवाया है। उसने अपने अफसरों को ‘लंबी और खूबसूरत’ जवान लड़कियों को भर्ती करने का काम सौंपा है। एक सूत्र ने साउथ कोरियाई मीडिया हाउस चोसुन इलबो को बताया कि इन महिलाओं को प्‍योंगयोंग के होटल कोरयो में रखा गया है, जहां इनकी सिक्‍युरिटी ट्रेनिंग चल रही है।