महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख के बेटे और भाजपा विधायक की अपनी शादी में करोड़ों रुपए खर्च करने पर आलोचना की जा रही है। इस शादी का कार्ड वीडियो फॉरमेट में बनाया गया था, इसके अलावा इसमें डिजाइनर टेंट लगाया गया था। इसके साथ ही खाने भी कई तरीके का था। महाराष्ट्र के कई वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 30 हजार मेहमान शादी में पहुंचे थे। शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व सीएम नारायण राने, पूनम महाजन भी शामिल थीं। शादी गुरुवार को औरंगाबाद के जबिंदा एस्टेट लोन में हुई थी।
संतोष रावसाहेब पाटिल दानवे मराठवाड़ा के भोकरधन क्षेत्र से विधायक हैं। यह इलाका पिछले दो साल से सूखाग्रस्त है। विधायक संतोष रावसाहेब पाटिल दानवे महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख के बेटे हैं।
दानवे ने 24 फरवरी को अपने फेसबुक अकाउंट पर पत्नी रेनू के साथ प्री-वेडिंग वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को किसी रिसोर्ट में शूट किया गया है। इसकी शूटिंग के लिए ड्रोन, पियानों और लग्जरी कारों को इस्तेमाल किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है, ‘शादी में ज्यादा खर्च मत करो, इस धन का इस्तेमाल सामाजिक कार्य में करो।’ वहीं एक यूजर ने लिखा है, ‘आप जैसे शिक्षित और जिम्मेदार विधायक से उम्मीद थी कि आप यह पैसा भोकरधन क्षेत्र के विकास में लगाएंगे।
यहां देखें प्री-वेडिंग वीडियो-
बता दें, संतोष की शादी में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और पार्टी के आला नेता नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं देवेंद्र फड़णवीस सरकार में शिवसेना के कोटे से मंत्री औरंगाबाद से रामदास कदम और कई अन्य सांसद और विधायक भी नहीं पहुंचे। इलाके से सिर्फ दो ही पार्टी अधिकारी संतोष की शादी में पहुंचे, जो भोकर्दन से एमएलए हैं। इस शादी समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस सहित पूरी महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मौजूद थी। दुल्हन जानेमाने संगीतकार राजेश सरकाटे की बेटी हैं।
