बॉलीवुड अभिनेता औॅर करीना-करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने सोमवार को अपने पूरे परिवार के साथ 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान दोनों बेटियां करीना-करिश्मा, पत्नी बबीता और दामाद सैफ अली खान, नीतू कपूर, ऋषि कपूर, रीमा जैन, अरमान जैन के अलावा उनका पोता कृष्णा कपूर मौजूद रहे। लेकिन रणधीर की हर्टबीट कहे जाने वाले रणबीर कपूर जग्गा जासूस की शूटिंग के चलते इस जन्मदिन पार्टी में नहीं पहुंच पाए।
15 फरवरी 1947 को मुंबई में जन्मे रणधीर कपूर को यू तो फिल्मी दुनिया विरासत में मिली थी। उनके पिता राजकपूर हिंदी सिनेमा के सुपर स्टार और बतौर डायरेक्टर थे। रणधीर ने अपने अभिनय से हिंदी सिनेमा के दर्शकों के दिलों पर राज़ किया। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर श्री 420 फिल्म से की।

उन्होंने दो उस्ताद जैसी फिल्मों में भी काम किया। यही नहीं उन्होंने साल 1968 में फिल्म झुक गया आसमान में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। 1971 में उन्होंने फिल्म कल आज और कल के माध्यम से अभिनेता और स्वतंत्र निर्देशक के तौर पर अपना कदम रखा। इस फिल्म में कपूर परिवार की तीन पीढि़यां पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर और रणधीर कपूर एक साथ नज़र आई। फिल्म में बबीता ने भी अहम रोल अदा किया। लिहाजा अब कपूर खानदान की विरासत, करीना, रणबीर बखूबी संभाल रहे हैं। जबकि करिश्मा अपने बच्चों की परवरिश में बिजी हैं।