मुंबई के डोंबिवली में आचार्य केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। फैक्ट्री में लगा सिलेंडर फटने से डोंबिवली ईस्ट के MIDC फेज 2 में शिवाजी उद्योग नगर में स्थित हरबर्ट ब्राउन फार्मास्यूटिकल्स एंड रिसर्च लैबोरेट्रीज की रसायन उत्पादन इकाई में आग लग गई।
हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां पहुंंच चुकी हैं। अभी भी कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।
मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आस-पास की कई इमारतों की खिड़कियां टूट गई। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास की कंपनियों के कर्मचारी भी काम छोड़कर फैक्ट्री से बाहर आ गए।
Read more: JAKARTA BLAST: इंडोनेशिया में 2009 के बाद पहली बार हुआ बड़ा आतंकी हमला, देखें PHOTOS
मुंबई पुलिस के कई अफसर मौके पर मौजूद हैं। ठाणे के जिला अधिकारी डॉ महेश कल्याणकर और नगर आयुक्त ई रविन्द्रन राहत कार्य पर नजर बनाए हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों के फैक्ट्री से दूर हटाया जा रहा है। फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने पुलिस अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से हालात की जानकारी ली है। उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।