अभिनेता-फिल्म निर्माता अजय देवगन के प्रोडक्शन की नई कड़ी ‘पार्च्ड’ 23 सितंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। लीना यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म का तानाबाना भारत में गुजरात राज्य के ग्रामीण इलाकों में पड़े सूखे की पृष्ठभूमि में बुना गया है। इसमें चार आम महिलाओं रानी, लाजो, बिजली और जानकी की खट्टी मीठी कहानियों को दिखाया गया है। अजय ने ट्वीट किया है, ‘‘पार्च्ड पेश कर रहा हूं… सभी महाद्वीपों को मिला कर 24 अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 18 अवार्ड….। यह फिल्म 23 सितंबर को प्रदर्शित होगी और इसका ट्रेलर नौ सितंबर को जारी किया जाएगा।’’ फिल्म में राधिका के अलावा आदिल हुसैन, सुरवीन चावला, तनिष्ठा चटर्जी और सयानी गुप्ता नजर आएंगी।
हर साल TIFF 60 देशों से करीब 300 फिल्मों को निमंत्रण देता है जिसमें फिल्म ‘पार्चड’ को इस साल शामिल किया जा रहा है। इस बारे में लीना यादव ने कहा, ‘हमारे लिए सम्मान की बात है कि इतने सम्मानीय फिल्म महोत्सव में हमारी फिल्म जा रही है।’ फिल्म की कहानी में भारत के गांव की, जहां 3 आम महिलाएं पुरानी प्रथाओं को तोड़ कर जीना शुरू करती हैं। फिल्म के बारे में अजय देवगन कहते हैं, ‘यह फिल्म महिलाओं की लड़ाई के बारे में है जो उन्हें लड़नी चाहिए और इसे जीतनी चाहिए। ऐसी फिल्में बननी, देखनी और इसकी चर्चा होनी चाहिए।’
Presenting PARCHED…18Awards, 24 Intl. film festivals across continents. Releasing 23rd Sep Trailer on 9th Sep. pic.twitter.com/tsxiU778qE
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 4, 2016
