फतेहपुर लव जिहाद मामले में योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के घर पर योगी सरकार ने बुलडोजर चला दिया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फतेहपुर में एक लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना के पांच दिन बाद अब योगी सरकार ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ अभियान चलाया है। आरोपी के घर के बाहर एसडीएम सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

दरअसल, लड़की के परिजनों का आरोप है कि पहले सानू ऊर्फ सिकंदर ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया फिर उसका दुष्कर्म कर ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मुस्लिम है और लड़की हिंदू। इस घटना को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और अब उसके घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

आरोपी सोनू फतेहपुर में घोषी ब्रदर्स ट्रैवल्स/सुपर शताब्दी ट्रैवल्स चलाता है। उस पर आरोप है कि उसने लड़की को पहले सोनू बनकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसने लड़की को शादी समारोह से किडनैप किया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद उसने लड़की के सिर को ईंट से कुचलकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। उसे लगा कि लड़की मर गई है तो उसने घायल अवस्था में उसे सड़क के किनारने फेंक दिया।

घटना के बाद पुलिस को पीड़िता घायल अवस्था में मिली। उसका फतेहपुर में इलाज शुरू हुआ लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मामला तीन दिन पहले का है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

सोनू पर आरोप है कि उसने शादी समारोह से लड़की को किडनैप करने के बाद उसे अपनी हकीकत बताई। सच्चाई का पता चलते ही लड़की के होश उड़ गए। उसने खुद को सिकंदर बताया तो लड़की ने उसका विरोध किया। सोनू उसके साथ रिलेशन बनाना चाहता था। लड़की ने मना किया तो उसका दुष्कर्म किया।

आरोपी सोनू ने कहा कि वह पीड़िता को तीन सालों से जानता था। वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था मगर वह मना कर रही थी। इसके बाद उसने उसके साथ जबरदस्ती की और ईंट से कुचलकर मार डाला। पीड़िता तीन दिनों तक मौत से जंग लड़ती रही। लोग उसके बचने की प्रार्थना करते रहे मगर वह दुनिया छोड़ गई। अब योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आरोपी सोनू के घर पर बुलडोजर चलवा दिया है।