पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की एक महिला ने दावा किया है कि उसके साथ एक साल तक बलात्कार किया गया। उसका कहना है कि युवक ने काम देने के बहाने उसका रेप किया और इस दौरान कुछ तस्वीरें खींचीं और वीडियो भी बना लिया। जिसकी चलते वह उसे ब्लैकमेल कर बलात्कार करता रहा। महिला ने बताया कि युवक ने सभासद के चुनाव लड़ने की बात कही थी।
मामला मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र का है। महिला ने खुद के सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा किया है। महिला ने बताया कि, शख्स से काम के सिलसिले में मुलाकात हुई थी। वह मेडिकल स्टोर चलाता है। हालांकि उसने कहा कि वह पार्षद के चुनाव लड़ेगा। महिला ने बताया कि उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने फोटो और वीडियो भी बना लिया। हालांकि बाद में भी वह काम का झांसा देता रहा।
महिला ने बताया कि, काम के सिलसिले में वह उसे लखनऊ भी ले गया था। यहां भी उसने उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने आरोपी से उसकी फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा। जिस पर उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि इसके बाद भी आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। अब इस मामले में जिले के एसपी (क्राइम) ने संज्ञान लिया है और महिला को उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
बता दें कि, मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। पुलिस के अनुसार, ने कहा कि सुजरू गांव में 20 वर्षीय युवक ने नाबालिग को उसके घर के बाहर से उठाया और उसे अपने घर पर ले गया, जहां उसने बुधवार शाम उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची का रोना सुन कर उसके परिजन व्यक्ति के घर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
