इस महिला ने अपनी बहन को 189 बार चाकू से गोदा था। 17 साल की लड़की की हत्या करने के जुर्म में अब अदालत ने इस महिला को 13 साल जेल की सजा सुनाई है। St Petersburg स्थित कोर्ट ने 22 साल की महिला Elizaveta Dubrovina के खिलाफ सजा सुनाते हुए कहा कि उसने अपनी बहन Stefania को 189 बार चाकू से गोदा और उसके कान काट लिए।
‘The Sun’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक Elizaveta Dubrovina अपनी बहन की सुंदरता से जलती थी इसलिए उसनी अपनी बहन की आंखों और शरीर के अन्य अंगों पर चाकू से कई हमले किये। फैसला आने के बाद महिला को हाथों में हथकड़ी पहना कर जेल ले जाया गया और इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में महिला सिर झुकाए सुरक्षा बलों के साथ जा रही है।
सिटी प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि ‘निजी वजहों की वजह से इस महिला ने अपनी बहन की शरीर पर कई हमले किये और उसके कान काट लिए। इस घटना के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी और वो खून से लथपथ पड़ी थी।’
साल 2016 में इस महिला ने अपनी बहन की हत्या की थी। इस हत्या के बाद उसे मनोवैज्ञानिक केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि इस साल यह महिला अपने ट्रायल का सामना करने के लिए दिमागी तौर से बिल्कुल फिट पाई गई थी। इस मामले में Elizaveta Dubrovina ने अपनी बहन Stefania के बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया था लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि Stefania का बॉयफ्रेंड Alexey Fateev हत्या के वक्त शॉपिंग के लिए बाहर गया हुआ था।
Alexey Fateev ने बताया था कि जब वो अपने घर आए थे उनकी गर्लफ्रेंड की लाश जमीन पर खून से सनी पड़ी थी। उस वक्त वो नंगी हालत में थीं। Alexey Fateev ने Elizaveta Dubrovina को उस पकड़ा था और प्रशासन के हवाले किया था।
https://www.youtube.com/watch?v=fh4XGQWds9g
खुलासा हुआ था कि Elizaveta Dubrovina ने अपनी बहन के सिर, गर्दन, बांह और टांगों पर 189 पर चाकू से गोदा। बाद में यह भी खुलासा हुआ कि इस दोनों बहनों ने अपनी जिंदगी के कई साल अनाथआलय में गुजारे। (और…CRIME NEWS)

