दिल्ली के द्वारका इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्चों को स्कूल छोड़कर SUV से घर लौट रही महिला को गोली मारी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही थी महिला: पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान किरणबाला के रूप में हुई है। वह गुरुवार सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी। सेक्टर-12 के गोलचक्कर पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
National Hindi News, 11 July 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
बदमाशों ने लगा रखा था हेलमेट: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था। उन्होंने फिल्मी स्टाइल में चलती गाड़ी पर गोलियां बरसाईं। पहली गोली किरणबाला की कार के शीशे में टकराई। वहीं, दूसरी गोली महिला के सिर में जा घुसी।
Bihar News Today, 11 July 2019: बिहार की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अनियंत्रित होकर पलटी कार: बता दें कि सिर में गोली लगने के बाद महिला ने कार पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गोलचक्कर पर ही पलट गई। इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को गाड़ी से बाहर निकाला और नजदीक स्थित अस्पताल पहुंचाया।
महिला की हालत गंभीर: पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। सिर में गोली लगने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बारे में महिला के परिजनों को जानकारी दे दी है।
