38 साल की इस महिला पर आरोप है कि उसने विमान में एक पुरुष यात्री को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया। इतना ही नहीं इस महिला ने विमान में ही युवक के सामने अपने कपड़े भी उतार दिए। हैरानी की बात यह है कि इस महिला ने जब विमान में यह हरकत की तब उस वक्त उसके साथ उनकी 7 साल की बेटी भी थी। जानकारी के मुताबिक यह घटना पिछले साल 27 मई की है। इस मामले में अदालत ने बीते दिनों महिला को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। हालांकि अदालत ने कहा कि महिला की सजा एक साल तक सस्पेंड रहेगी। लेकिन उन्हें 8 बजे रात से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू की शर्त का पालन करना होगा।

Manchester Minshull Street Crown Court में सुनवाई के दौरान प्रॉसिक्यूटर ने इस दिन की घटना के बारे में विस्तार से अदालत को बताया। अदालत को बताया गया कि इस महिला का नाम Louise Whyte है। पिछले साल इस महिला ने अपनी बेटी के साथ बाहर जाकर कुछ दिनों के लिए छुट्टियां बिताने का प्रोग्राम बनाया।

पिछले साल 27 मई को इस महिला की प्लेन थी और विमान पर सवार होने से पहले ही इस महिला ने एयरपोर्ट पर पीना शुरू कर दिया था। रात 8 बजे फ्लाइट में सवार होने से पहले इस महिला ने एक युवक को एयरपोर्ट पर अपने बेटे के साथ देखा और फिर उससे दोस्ती बढ़ाने लगी। यहां बता दें कि जिस विमान में यह महिला सवार हुई थी वो मैनचेस्टर से तुर्की के डालामैन जा रहा था।

अदालत को बताया गया कि महिला ने अपना मोबाइल फोन एयरपोर्ट पर कस्टम एरिया में खो दिया जिसे ढूंढने में इस युवक ने उसकी मदद की थी। इसके बाद दोनों अपने बच्चों को लेकर कैफे गए जहां उन्होंने थोड़ी शराब भी पी थी। विमान में चढ़ने से पहले महिला ने कहा कि उसने शराब नहीं खरीदी है जिसपर इस युवक ने उससे कहा कि उसके बैग में ड्यूटी-फ्री वोदका है जिसे वो ले सकती हैं।

विमान में बैठने के बाद यह महिला अपनी बच्ची को छोड़कर पुरुषों के कतार में चली गई। इसके बाद वो अपने नए साथी के पास जाकर बैठ गई। इतना ही नहीं उसने अपनी बच्ची को कई बार सोने के लिए डांटा भी। इस महिला ने प्लेन में वोदका पी और फिर कई दवाइयां भी खाई। जब फ्लाइट तुर्की में लैंड करने वाली थी तो उससे ठीक पहले उसने अचानक इस युवक के सामने अपने कपड़े उतार दिये और उससे उसी वक्त शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगी।

महिला की इस हरकत को देखने के बाद युवक ने उसे धक्का दिया और फिर विमान में मौजूद अलार्म के जरिए कर्मचारियों को तुरंत इसकी सूचना दी। विमान में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह महिला को संभाला। विमान के लैंड करने के बाद इस महिला और उसकी बच्ची को यूके वापस भेज दिया गया।

यूके में पकड़े जाने के बाद इस महिला ने बताया कि उसकी बेटी के पिता उससे 18 महीने पहले अलग हो गए। महिला ने बताया कि उसने एयरपोर्ट टर्मिनल पर 2-3 पैक पीया था और फिर उसने युवक से वोदका लेकर भी पीया और फिर उसे कुछ याद नहीं है।

बहरहाल अदालत में अपना जुर्म स्वीकार करने के बाद अब इस महिला पर कानूनी कार्रवाई हुई है। जिसके बाद उसका नाम सेक्स ऑफेन्डरों की सूची में 7 साल के लिए दर्ज किया गया है।