कर्नाटक से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली एक युवती की बुधवार को हत्या कर दी गई। युवती का नाम आकांक्षा है। शव उसके फ्लैट पर मिला। उसके गले में स्टोल बंधा हुआ था। पुलिस को संदेह है कि युवती की हत्या उसके करीबी दोस्त अर्पित ने की है। हत्या के बाद से ही वह फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना जीवन बीमा नगर में हुई है।
पुलिस का कहना है कि हमने उसे खोजने के लिए 4 टीमों का गठन किया है। दोनों पिछले दो सालों से एक-दूसरे को जानते थे। हमने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। रिपोर्ट् के अनुसार, अर्पित पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद में काम कर रहा था, अभी वह फरार है।
पुलिस ने बताया किहत्या की खबर तब लगी जब मृतक लड़की आकांक्षा बिद्यासर की रूममेट अपने फ्लैट पर लौटी। उसने देखा कि आकांक्षा का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। बता दें कि आकांक्षा बेंगलुरु में एजुकेशन टेक्नोलॉजी फर्म में काम करती थी।
इसके बाद आकांक्षा की रूममेट ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करनी शुरू की। उसके गले में एक दुपट्टा बंधा हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला है कि आकांक्षा का दोस्त 5 जून को उससे मिलने फ्लैट पर आया था। पुलिस को शक है कि उसी ने आकांक्षा की हत्या की है। पुलिस को यह भी पता चला है कि अर्पित और आकांक्षा हैदराबाद में साथ काम करते थे। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
लखनऊ में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या
लखनऊ के इंदिरा नगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। आरोपी की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। उसने घर में घुसकर पहले नाबालिग का रेप किया फिर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
इस मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी शाहिद ने पीड़िता के शव को पंखे से लटका दिया। इसके बाद वह फरार हो गया था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
