हैदराबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के संयुक्त आयुक्त (Joint Commissioner) को कथित तौर पर उनकी पत्नी ने उनसे करीब 20 साल छोटी महिला के साथ रहते हुए पकड़ लिया। पति की सच्चाई सामने आने के बाद महिला ने जमकर बवाल काटा। बात मारपीट तक पहुंच गई। शहर के वारसीगुडा इलाके में हुई इस झड़प के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। वहीं, लोगों का ध्यान भी इस ओर खींचा।
घर से न निकलने पर हो गया था शक
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार जानकीराम जो शादीशुदा है पिछले कुछ दिनों से एक अन्य महिला के साथ रह रहा था। उसकी पत्नी कल्याणी को उसके घर से न निकलने पर शक हो गया था। इसलिए उसने उसकी हरकतों पर नज़र रखी और महिला के घर पर जाकर उससे भिड़ गई।
यह भी पढ़ें – घर से 210 किमी दूर गर्लफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने गया था सरपंच, पीछे से पहुंच गई पत्नी, फिर…, Viral Video
गुस्से में आकर उसने उसे थप्पड़ मारे और पीटा। वहां मौजूद लोग भी मारपीट में शामिल हो गए। उन्होंने अधिकारी पर हमला कर दिया। कथित तौर पर शोरगुल से डरी हुई महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। हालांकि, कल्याणी ने जबरन अंदर घुसकर उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद वारसीगुडा पुलिस को सूचना दी गई।
अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
कल्याणी ने आरोप लगाया कि जानकीराम ने जिस भी कार्यालय में काम किया है, वहां उसका संबंध किसी न किसी तरह से रहा है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जानकीराम और उस महिला को हिरासत में ले लिया, जिसके साथ उसका कथित तौर पर संबंध था। अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
ऐसा ही एक मामला बीते साल मध्य प्रदेश के उज्जैन से सामने आया था। यहां नीमच के एक सरपंच ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में क्वालिटी टाइम बिताने के लिए घर से करीब 210 किलोमीटर का सफर तय किया था। हालांकि, उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी कई दिनों से उस पर कड़ी नजर रख रही थी।
ऐसे में जैसे ही वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल से बाहर निकला और कार में बैठा, उसे अपनी पत्नी को कार के ठीक सामने खड़ा देखकर झटका लगा था। पत्नी ने उनकी कार रोक दी थी। फिर गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ खा गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था।