विमान को उड़ान भरने में 2 घंटे देर हो गई तो यह मशहूर एक्ट्रेस आगबबूला हो गई। गुस्से में आकर एक्ट्रेस अपने पास बैठे विमान यात्रियों को गालियां बकने लगी और उन्हें भला-बुरा कहने लगीं। विमान में हंगामा मचने के बाद आखिरकार सुरक्षाकर्मियों ने अभिनेत्री को घसीट कर विमान से बाहर कर दिया।

अभिनेत्री को प्लेन से जबरदस्ती घसीट कर निकाले जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पुलिसकर्मीपहले आकर अभिनेत्री का हाथ पकड़कर उन्हें उनकी सीट के पास से बाहर खींचता है। इसके बाद एक और महिला सुरक्षाकर्मी भी वहां आती है और अभिनेत्री को धक्का देकर बाहर निकालती है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि दोनों पुलिस वाले अभिनेत्री को पकड़कर रनवे पर ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं। (VIDEO आप नीचे देख सकते हैं।)

आपको बता दें कि जिस फेमस अभिनेत्री को विमान से घसीट कर बाहर निकाला गया है उनका नाम Lidiya Velezheva है। 53 साल की Lidiya Velezheva को एक प्ले में हिस्सा लेना था और वो मॉस्को एयरपोर्ट (Moscow Airport) से Tel Aviv के लिए उड़ान भरने वाली थीं। यह घटना रूस के Aeroflot Airline की है।

बताया जा रहा है कि तकनीकि खराबी के कारण विमान 2 घंटे देर हो गई। इस बात से अभिनेत्री Lidiya Velezheva बुरी तरह झल्ला उठीं। उन्हें एयरपोर्ट बस में 20 मिनट तक रहना पड़ा यह बात उन्हें बर्दाश्त नहीं हुई। विमान में बैठने के बाद उन्होंने यात्रियों से कहा कि ‘मैं एक एक्ट्रेस हूं और आप सब साधारण इंसान हैं। आपमें से ज्यादातर लोगों ने अपना टिकट कई लंबी दूरी के लिए खरीदा है…मैंने अपना टिकट 2,475 यूरो कैश देकर खरीदा है।’

गुस्साई एक्ट्रेस यात्रियों के साथ बुरा बर्ताव भी करने लगीं जिसके बाद वहां विवाद काफी बढ़ गया। विमान के अंदर हंगामा होते देख गार्ड्स ने एक्ट्रेस को घसीट कर विमान से उतार दिया। बताया जा रहा है कि विमान में बैठे किसी यात्री ने अपने मोबाइल फोन से यह वीडियो बनाया है। वीडियो में एक यात्री हरे कृष्णा गाते हुए भी सुनाई दे रहा है वो कह रहे हैं कि ‘राक्षसों को बाहर करो।’

देखें वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=RXnMPouFVos

बता दें कि Lidiya Velezheva 1980 से एक्ट्रेस हैं। रूस की भाषा में बनी कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में वो हिस्सा ले चुकी हैं। मॉस्को में रहने वाली Lidiya Velezheva अपने एक्टर Alexey Guskov से शादी रचाई थी।

साल 2010 में अभिनेत्री को कला के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए Honoured Artist of Russia दिया गया था। वो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक भी मानी जाती है। (और…CRIME NEWS)