यह युवक समुद्र के अंदर जाकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रोपोज कर रहा था। लेकिन अचानक थोड़ी देर बाद वो गायब हो गया और फिर खबर आई कि समुद्र ने इस शख्स को लील लिया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि यह शख्स समुद्र में उतरकर हाथों में एक कागज लेकर अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाता है। इसके बाद वो एक अंगूठी निकाल कर भी अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाता है और फिर वो पानी से ऊपर आने की कोशिश करने लगता है।
जानकारी के मुताबिक स्टीव वीबर और उनकी गर्लफ्रेंड केनेशा एनटोनी तंजानिया में छुट्टियां बिताने आए हुए थे। यह दोनों एक जहाज पर सवार होकर समुद्र के बीच अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे थे। इस दौरान स्टीव ने तय किया कि वो पानी के अंदर घुटने पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर उन्हें इम्प्रेस करेंगे। (वीडियो आप नीचे देख सकते हैं)
इसके बाद स्टीव ने समुद्र में छलांग लगा दी। स्टीव के हाथ में उनके हाथों से लिखा गया एक नोट भी था। इस नोट को वो पानी के जहाज के उस केबिन की खिड़की के बाहर लहराते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड मौजूद हैं।
इस कागज पर लिखा है कि ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ इसके बाद वो एक अंगूठी निकालते हैं और फिर पानी के ऊपर वापस आने की कोशिश करते हैं। इस वीडियो को स्टीव की गर्लफ्रेंड केनेशा ने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा ‘हां!हां!हां!’। इस पोस्ट के जरिए केनेशा ने बताया किया कि स्टीव इसके बाद कभी बाहर नहीं आ सके।
देखें वीडियो:
उऩ्होंने फेसबुक पर लिखा कि ‘हमारी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन एक क्रूर ट्विस्ट में बदल गया।’ तुम उस गहराई से कभी वापस नहीं आ पाए, इसलिए कभी भी तुम मेरा जवाब नहीं सुन सके…हां!हां! लाखों बार हां मैं तुमशे शादी करूंगी।’ जानकारी के मुताबिक स्टीव लुइसियाना के रहने वाले थे। उनके इस आखिरी वीडियो को फेसबुक पर कई लोगों ने देखा और पसंद किया है। (और…CRIME NEWS)
