उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में किन्नरों के दो पक्ष में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। इस दौरान आरोप है कि एक पक्ष नकली किन्नरों का था। असली किन्नरों के साथ नकली किन्नरो की मारपीट का तमाशा देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे, लेकिन किसी की भी हिम्मत उन्हें रोकने की नहीं हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में खूब मारपीट और टकराव हुआ।
नकली किन्नरों पर छेड़छाड़ और बदतमीजी करने का आरोप : कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में नकली किन्नर के साथ असली किन्नरों ने जमकर मारपीट की। यह हंगामा एक घंटे तक चलता रहा। असली किन्नरों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि वे नकली किन्नरों को पूरी तरीके से निर्वस्त्र करके मारे-पीटे। उनका आरोप था कि नकली किन्नर लड़कियों और महिलाओं के साथ आए दिन छेड़छाड़ और बदतमीजी किया करते हैं। इसकी वजह से उनका नाम खराब हो रहा है। इसे वे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
National Hindi News, 19 October 2019 Live Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
बदनामी की जानकारी पर पहुंचे थे असली किन्नर :असली किन्नरों का कहना था कि उन्हें कुछ लोगों से पता चला है कि नकली किन्नर घूम-घूमकर लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी, बदतमीजी और गाली-गलौज करके पैसे वसूल रहे हैं। इससे उनका नाम बदनाम हो रहा है। जबकि वे ऐसा कुछ भी नहीं करते हैं। इसकी जानकारी पर उन्होंने नकली किन्नरों की पिटाई कर दी।
जांच के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई : इस दौरान कई लोगों ने मारपीट का वीडिया बना लिया। इसमें असली किन्नरों के नकली किन्नरों को पूरी तरह निर्वस्त्र करके पिटाई करते साफ दिखाई पड़ रहा है। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर बताया गया कि पहले मामले की जांच करेंगे, उसके बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

