उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 साल की नाबालिग लड़की की हत्या कर उसके शव को घर में ही दफना दिया गया। अभी पुलिस इस मामले में 22 साल के एक युवक की तलाश कर रही है। लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नाबालिग लड़की करीब 6 दिन पहले जिले के एक गांव से लापता हो गई थी।

पुलिस ने जानकारी दी है कि यह लड़की 25 फरवरी को अपने खेत में काम कर रही थी। उस वक्त उसकी मां और बहन भी वहां मौजूद थी। खेत में काम करते वक्त लड़की को प्यास लगी और वो अपने परिवार के सदस्यों से यह कह कर गई कि वो पानी पीने के लिए घर जा रही है। लेकिन इसके बाद लड़की लौट कर वापस घऱ नहीं आई।

नशे की हालत में मिला शख्स

जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की के परिजनों ने 28 फरवरी को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 25 फरवरी को लड़की के लापता होने के बाद उसकी बहन और मां ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वो कहीं नहीं मिली। शाम को परिवार के सदस्य दोबारा खेत की तरफ गए लेकिन वहां उन्हें उनकी बच्ची नहीं मिली। खेत में उन्हें एक शख्स नशे की हालत में जरुर मिला लेकिन उसने लड़की के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया।

लड़की को दफन कर दिया

इसके बाद 2-3 तक परिवार लड़की की तलाश करता रहा। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य और । इसके बाद पुलिस ने उस जगह की खुदाई शुरू कराई।जल्दी ही पुलिस को लड़की की लाश मिल गई। लड़की की लाश मिलने की खबर उजागर होने के बाद वहां सनसनी फैल गई। जिस घर के बाहर लड़की को दफनाया गया था वहां गांव वालों की काफी भीड़ जुट गई। मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए वहां पुलिस के बड़े अधिकारी भी आ गए।

जल्दी ही पता चला कि इस घर में 22 साल का एक युवक औऱ उसके पिता रहते हैं। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। बुलंदशहर के डीएम रविंद्र कुमार ने पत्रकारों से कहा कि ‘ऐसा लगता है कि लड़की की हत्या की गई है। यौन प्रताड़ना की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ अभी 22 साल का मुख्य संदिग्ध फरार बताया जा रहा है। इस संदिग्ध युवक का नाम हरेंद्र बताया जा रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि हरेंद्र दिल्ली में श्रमिक के तौर पर काम करता है और घटना के दिन वो घर पर ही था।